Health

योग दिवस 2020: जानिए योग दिवस का महत्व और फायदे एवं साव‍धानियां

आज के समय में सभी के जीवन में योग का बहुत अधिक महत्‍व है। वर्तमान में बढ़ती बीमारियों से निपटने के लिए योग बहुत जरूरी है। जिस प्रकार डायबिटीज के मरीज के लिए दवा जरूरी है, ठीक उसी प्रकार जीवन में योग बहुत आवश्‍यक है। प्रात:काल का समय, योग करने का सही समय माना जाता है। सुबह के समय योग करने से व्‍यक्‍ति के मस्‍तिष्‍क की सभी इंद्रियां भलीभंति गतिमान होती हैं, जिससे व्‍यक्‍ति का मन एकाग्र होकर कार्य करता है। योग एक ऐसी साधना है, जिसका जीवन में होना बहुत जरूरी है।

योग एक ऐसी दवा है, जो बगैर खर्च के रोगियों का इलाज करने में सक्षम है। वहीं यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है, यही कारण हैं कि युवाओं द्वारा बड़े पैमाने पर जिम और एरो‍बि‍क्‍स को छोड़कर योग अपनाया जा रहा है।

Read More : आप भी जान लीजिए आम ही नहीं इसकी पत्तियों भी होती है पौष्टिक

योग की सावधानियां-

1. योग सुबह या शाम के समय करना ज्‍यादा बेहतर होगा।

2. योग हमेशा खाली पेट करें।

3. योग अपने शरीर के हिसाब से करें। जो आसन आप कर सकते हैं वही आसन करें।

योग के फायदे-

1. मन रहेगा प्रसन्‍न :

प्रतिदिन सुबह के समय योग करने से मन दिन भर प्रसन्‍न रहता है, साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है। मानसिक रोगों को दूर कर प्रसन्न रहने के लिए यह एक बेहतरीन उपाय है।

2. आत्‍मविश्‍वास बढ़ाने में सहायक :

योग से मस्‍तिष्‍क सक्रिय होता है और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जिससे व्‍यक्‍ति का मन किसी भी कार्य में व्यवस्थित रूप से लगा रहता है एवं उसके सभी काम समय पर होने से उसका आत्‍मविश्वास भी बढ़ता है।

3. डाइबि‍टीज रोगियों के लिए जरूरी :

कहा जाता है कि डाइबि‍टीज एक ऐसी बीमारी है जो कभी ठीक नहीं होती। लेकिन ऐसा नहीं है, योग और प्राणायाम से इस बीमारी का इलाज भी संभव है। योग के नि‍यमित अभ्यास से डाइबि‍टीज जैसी बीमारी से राहत पाई जा सकती है।

4. मानसिक तनाव से छुटकारा :

सुबह के समय योग करने का सबसे ज्‍यादा असर व्‍यक्‍ति की मानसिक स्‍थिति पर होता है। प्रात: योग करने से दिन भर के मानसिक तनाव से छुटकारा मिल जाता है एवं सभी कार्य आसानी एवं सरलता से हो जाते हैं।

5. वजन कम करने में सहायक :

योग वजन घटाने में अत्यधिक सहायक है। सूर्य नमस्‍कार, योग का ऐसा अंग है जो वजन कम करने में अत्यंत सहायक है। प्रतिदिन सूर्य नमस्‍कार करने से व्‍यक्‍ति का 10 ग्राम तक वजन कम होता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

13 hours ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

19 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

19 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

19 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

19 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.