वर्तमान में जारी कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी प्रतिबंधों के तीसरे चरण के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए आज संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। अनेक प्रतिबंधों के जारी रहने के मद्देनजर आयोग ने यह निर्णय लिया है कि मौजूदा समय में परीक्षाओं और साक्षात्कारों को शुरु करना संभव नहीं होगा।
हालांकि केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा उत्तरोत्तर घोषित की जा रही छूट का संज्ञान लेते हुए आयोग ने चौथे लॉकडाउन की समाप्ति के बाद एक बार फिर से स्थिति की समीक्षा करने का फैसला लिया है। पिछले दो महीने की अवधि के दौरान स्थगित की गई विभिन्न परीक्षाओं और साक्षात्कारों के उम्मीदवारों को स्पष्ट जानकारी देने के उद्देश्य से आयोग 5 जून 2020 को होने वाली अपनी अगली बैठक में परीक्षाओं की संशोधित सारिणी जारी करेगा। परीक्षा से संबंधित नए कार्यक्रम का विवरण आयोग की 5 जून 2020 की बैठक के बाद यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
PIB
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment