Lifestyle

आज के अखबारों की सुर्खियां 4 जुलाई 2021

उत्तराखंड की कमान पुष्कर धामी के हाथ सौंपने को आज लगभग सभी अख़बारों ने प्रमुखता से दिया है। हिन्दुस्तान लिखता है – राज्य के सबसे युवा और ग्यारहवें मुख्यमंत्री धामी आज शपथ लेंगे। अमर उजाला लिखता है – मंत्रिमंडल के भी साथ ही शपथ की संभावना।

लगभग सभी अख़बारों ने पहले पन्ने पर खुदरा और थोक व्यापारियों को एम.एस.एम.ई. के तहत लाने और सशक्त बनाने के प्रधानमंत्री के बयान को दिया है।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन-शोधन मामले में स्वतंत्र पत्रकार को संवेदनशील जानकारी कथित तौर पर लीक करने के मामले में गिरफ्तार करने की खबर जनसत्ता में है।

उत्तर प्रदेश ज़िला पंचायत के चुनाव की खबरों पर भी लगभग सभी अख़बारों की नज़र है। अमर उजाला ने लिखा है – ज़िला पंचायतें चलीं सत्ता की चाल।

राष्ट्रीय सहारा ने नए आई.टी. नियमों को गूगल और फेसबुक द्वारा मानने को अहमियत दी है। जनसत्ता ने लिखा है – सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा – अनुपालन रिपोर्ट पारदर्शिता की दिशा में बड़ा क़दम। हिन्दुस्तान ने लिखा है – ट्विटर नया शिकायत अधिकारी जल्द ही नियुक्त करेगा। कुछ अख़बारों ने साइबर सुरक्षा की नई रणनीति इसी वर्ष बनाए जाने की खबर भी दी है।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के इस वक्तव्य को लोकसत्य ने महत्व दिया है कि कोविड महामारी के बाद दुनिया और भारत पर पड़ने वाले प्रभाव का विशलेषण किया जाना बहुत ज़रूरी। उन्होंने कहा कि अब तक के ज्ञात इतिहास में मानव सभ्यता सबसे गंभीर संकट का सामना कर रही है।

कोरोना से देश में स्वस्थ होने की दर के लगातार बढ़ने पर भी अख़बारों की नज़र है। नवभारत टाइम्स ने लिखा है – स्वदेशी टीका कोवैक्सीन वायरस पर 77 प्रतिशत से अधिक असरदार।

दैनिक भास्कर लिखता है – लॉकडाउन के प्रतिबंध कम होने के बाद आतंकवादियों के खौफ वाले इलाकों में बेफिक्र ट्रैकिंग। पत्र ने लिखा है – कश्मीर घाटी में लौट रही है रौनक।

अमर उजाला की खबर है – भारत की बेटी सिरिशा अंतरिक्ष जाएंगीं। अख़बार लिखता है – कल्पना चावला और सुनीता विलयम्स के बाद सिरिशा बांदला 11 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगीं।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज़ आंधी के साथ तेज़ बारिश से मिली राहत पर अख़बार लिखते हैं – शाम की बारिश ने भिगोया दिल्ली को। दैनिक ट्रिब्यून ने लिखा है – उत्तर भारत के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में तापमान चार डिग्री तक कम होगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.