मेष राशिफल: बहुत समय के बाद आज आप अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। माता पिता के साथ यात्रा होगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें।
वृषभ राशिफल: कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति होने की संभावना है। अपनों से अनबन संभव। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।
मिथुन राशिफल: आज संपत्ति के सौदो में अड़चने आ सकती हैं। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। सही समय पर सही निर्णय लेना सीखें। अपनों से दूरिया बनेंगी। आप के मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हैं।
कर्क राशिफल: खुद पर भरोसा करना सीखें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन सुख सम्भव है। संपति क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। किसी और के भरोसे काम न करें।
सिंह राशिफल: आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन की दशा और दिशा बदल सकता है।
कन्या राशिफल: आर्थिक संकट दूर होगा। लेकिन आज काम में मन नहीं लगेगा। जिसके कारण परिणाम भी अनुकूल नहीं आएंगे। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।जीवनसाथी से मनमुटाव होगा।
तुला राशिफल: परिजनों के साथ मिल कर संपत्ति की खरीद संभव है। लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। थकान रहेगी। आलस व क्रोध न करें।
वृश्चिक राशिफल: किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आप असमंजस्य की स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
धनु राशिफल: कार्य स्थल पर मेहनत अधिक होगी, फल कम मिलेगा। शरीर कष्ट संभव है। बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उत्पन्न होंगे। पर आलस की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।
मकर राशिफल: नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी से की मजाक न करें। विवाद से बचते हुए जोखिम न लें। सन्तान को कुसंगति से बचाएं।
कुंभ राशिफल: आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। लेकिन धनहानि के साथ ही अस्वस्थता की भी संभवना है। आप अपना मार्ग भटक रहे हैं। संभल कर काम करें। घर की साफ सफाई में समय बीतेगा।
मीन राशिफल: प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। काफी दिनों से आप धन का निवेश करना चाहते हैं। पर समझ नहीं आ रहा की कहा करें।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment