Horoscope

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 12 अगस्त 2021

मेष राशिफल: पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। अपने राज दूसरे को बताने से बचें।

वृषभ राशिफल: आप आज अपनों से राजनीति के शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गो की भावनाओं का सम्मान करें। आय बढ़ेगी।

मिथुन राशिफल: पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। यात्रा सम्भव है।

कर्क राशिफल: पारिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। रुका धन मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल से बचें। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।

सिंह राशिफल: आप जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे।

कन्या राशिफल: अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे। शांति से समय व्यतीत करें।

तुला राशिफल: आप जिन लोगों को अपना मान रहे हैं वे आप की निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शुरु करने का अनुकूल समय है। कारोबारी विस्तार का मन बनेगा।

वृश्चिक राशिफल: आप की मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।

धनु राशिफल: व्यवसायिक अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पडेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। धन आगमन सम्भव है।

मकर राशिफल: अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रुकने से तनाव होगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। मेहनत से काम करें, सफलता मिलेगी।

कुंभ राशिफल: दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानान्तरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं।

मीन राशिफल: जिन लोगों को स्वयं पर भरोसा रहता हैं वे सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेते हैं। मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक विस्तार की योजना बनेगी।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.