Horoscope

आज का राशिफल 29 जुलाई 2021: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशिफल: आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे।

वृषभ राशिफल: सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी। समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें।

मिथुन राशिफल: आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशिफल: व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा।

सिंह राशिफल: कार्य की अधिकता के बीच कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं।

कन्या राशिफल: सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

तुला राशिफल: व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्र मिलन सम्भव है। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे।

वृश्चिक राशिफल: दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

धनु राशिफल: निवेश किए धन से होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थव्यवस्था बिगड़नें से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

मकर राशिफल: कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें।

कुंभ राशिफल: आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे।

मीन राशिफल: रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। आलस को त्याग कर काम करें। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

13 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.