Categories: News-Headlines

अल्जीरिया के जंगलों में आग से 25 सैनिकों सहित 42 लोगों के मारे जाने की खबर

उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया के जंगलों में आग से 25 सैनिकों सहित 42 लोगों के मारे जाने की खबर है। आग का केन्‍द्र बेजिया और टिज़ी ऑज़ऊ क्षेत्र है, जहां बचाव कार्य के दौरान ये सैनिक मारे गये थे। राष्ट्रपति अब्देलमदजीद टेब्बाउन ने मृत सैनिकों के प्रति शोक व्यक्त किया है। आग बुझाने के काम में लगे कई सैनिक घायल हुए हैं। इस क्षेत्र में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सैलसियस रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

अल्जीरिया के प्रधानमंत्री अयमान बेनब-दर-रहमान ने बताया कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी है तथा आग बुझाने के लिए विमानों को किराए पर लेने के लिए मित्र देशों से बातचीत की जा रही है। कबाइल प्रांत और अन्य इलाकों में आग के बाद सेना को नागरिकों की सहायता के लिए भेजा गया था। जंगलों में कई जगह आग से जैतून के पेड़ नष्ट हो गये हैं तथा मवेशियों और मुर्गियों के मारे जाने की खबर है। राजधानी अल्जीयर्स से 100 किलोमीटर पूर्व में कबाइल प्रांत में कई गांव ऐसे हैं जहां मुश्किल से पहुंचा जा सकता है और वहां पानी सीमित मात्रा में उपलब्‍ध है।

हाल के कुछ दिनों में भूमध्‍यसागर क्षेत्र के देशों- तुर्की, ग्रीस, लेबनान और साइप्रेस में आग लगने की घटनाओं से काफी तबाही हुई है। अल्‍जीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ए पी एस ने कहा है कि अल्‍जीरिया के 17 प्रांतों में आग लगने की एक सौ से अधिक घटनाएं हुई हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.