Entertainment

Sushant Singh Suicide : 9 घंटे की पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने किए कई बड़ें खुलासे

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत की सुसाइड से बॉलीवुड एकदम से हिल गया है। फिल्मी सितारे सुशांत के निधन से सदमे में है। मुंबई पुलिस सुशांत के सुसाइड की गुत्थी को सुलझाने के लिए उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है। इसी कड़ी में बांद्रा पुलिस ने गुरुवार को सुशांत की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। पूछताछ में रिया ने सुशांत के सुसाइड से सबंधित कई राज खोले हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, सुशांत ने मरने से पहले रिया को कॉल किया था और रिया-सुशांत एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। इसलिए पुलिस रिया से पूछताछ कर रही है।  रिया सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंची और करीब 9 से 10 घंटे के बाद बाहर निकली।  तो आइए जाने रिया के पुलिस स्टेटमेंट के बारे में …

सुशांत के साथ हुई थी रिया की लड़ाई

जानकारी के लिए बता दें कि  पुलिस इंटेरोगेशन के दौरान रिया चक्रवर्ती से सुशांत संग उनके निजी रिश्ते, शादी की बात से लेकर उनके दोस्तों संग उनकी बॉन्डिंग, डिप्रेशन और इंडस्ट्री के साथ सुशांत सिंह के रिश्तों से जुड़े कई सवाल पूछे गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट में रिया के बयानों का खुलासा करते हुए बताया गया कि वो और सुशांत कार्टर रोड, खार स्थित एक पेंट हाउस में साथ मिलकर रह रहे थे। इसे सुशांत ने अपने दोस्त सिद्धार्थ पिटानी के साथ मिलकर किराए पर लिया हुआ था। हालांकि सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया ने ये मकान छोड़ दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, रिया ने ये भी माना है कि वह सुशांत के मौत से कुछ दिन पहले उन दोनों की लड़ाई हो गई थी, हालांकि बाद में दोनों मैसेज और फोन से बातचीत होती रहती थी। रिया ने पुलिस को इस लड़ाई के बाद एक-दूसरे को भेजे गए मैसेजस को भी दिखाया है और ये भी कहा है कि लड़ाई के बाद फोन कॉल के जरिए भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

Read More : सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां पटना में की गई विसर्जित

सितंबर 2019  डिप्रेशन में रहने लगे थे सुशांत

रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों जल्द ही एक घर लेने वाले थे और साल 2020 के आखिरी तक दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे। रिया ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फिल्म पूरी करने के बाद से सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत मिलने लगे थे। शुरुआत में सुशांत ने उसे नज़रअंदाज़ करना शुरू किया, लेकिन धीरे धीरे तकलीफ़ बढ़ने लगी।रिया के अनुसार, वह खुद सुशांत को डॉक्टर के पास ले गई और सुशांत का इलाज शुरु कराया। रिया के मुताबिक़ सुशांत दवाइयां ठीक से नहीं ले रहे थे। कभी कभी सुशांत एकदम से चुप रहते तो कभी कभी उनका अलग ही मूड रहता था। रिया कहना है जब तक वह सुशांत के पास रही तब तक उनका अच्छे से ख्याल रखा लेकिन एक समय सुशांत ने खुद अकेले रहने की बात की और मुझे घर भेज दिया।

सुशांत ने रिया को कहा थाय यशराज फिल्म छोड़ने के लिए

रिया ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि सुशांत ने करीब एक साल पहले जब वो रिलेशनशिप में नहीं थे उनसे यशराज फ़िल्म छोड़ने के लिए कहा था। इस बारे में सुशांत से जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो तो सुशांत ने ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए बस यशराज छोड़ने के प्रेशर डाला था, लेकिन रिया ने ऐसा नहीं किया क्योंकि उसे ऐसा कोई अनुभव नहीं हुआ था।

रूमी जाफरी की फिल्म करने के लिए एक्साइडेट थे सुशांत

रिया ने बताया कि वो दोनों रूमी जाफरी के निर्देशन में एक फिल्म करनेवाले थे जिसे वासू भगनानी प्रोड्यूस करने वाले थे। फ़िल्म फ़रवरी में फ़्लोर पर जानेवाली थी फिर मे में शूटिंग शुरु होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से वैसा नहीं हो पाया। सुशांत अपने फ़्यूचर प्राजेक्ट्स को लेकर काफ़ी उत्साहित थे उसपर काम कर रहे थे। रिया उनके प्रोजेक्ट में भी उनकी सपोर्ट कर रही थी।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की… Read More

5 hours ago

‘सतलुज’ विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में स्ट्रीमिंग रोकी

'सतलुज' विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में… Read More

5 hours ago

Attack on Titan: The Last Attack की भारत में रिलीज डेट तय, इस दिन सिनेमाघरों में लौटेगी एरेन की आखिरी जंग

Attack on Titan: The Last Attack को मिली भारत में रिलीज डेट, बड़े पर्दे पर… Read More

2 days ago

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: दमदार एक्शन के बावजूद कहानी जानी-पहचानी, फिर भी एंटरटेनमेंट में नहीं छोड़ी कोई कमी

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: पुराना फॉर्मूला, लेकिन जबरदस्त एक्शन और शानदार विजुअल्स… Read More

2 days ago

Canada vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को की शानदार जीत, Ounahi चमके, Canada का सफर खत्म

Canada vs Morocco: FIFA World Cup 2026 में Morocco ने Canada को हराकर क्वार्टर फाइनल… Read More

2 days ago

Paraguay vs France: France Today Match में पराग्वे से भिड़ेगा France FC, जानें मैच की पूरी जानकारी

Paraguay vs France: France Today Match पर फुटबॉल फैंस की नजर Paraguay vs France मुकाबला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.