नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को संविधान में संशोधन करके ‘इंडिया’ शब्द को बदलकर ‘भारत’ करने की मांग वाली याचिका पर दखल देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को अपनी रिट याचिका की प्रतिलिपि संबंधित मंत्रालयों को प्रतिनिधित्व के रूप में भेजने का निर्देश दिया है, जो उचित रूप से इसका प्रतिनिधित्व तय करेंगे। इससे पहले मंगलवार को याचिका पर सुनवाई हुई थी।
Read More भारतीय सीमा में चीनी सैनिक नहीं घुसे, क्या पुष्टि कर सकती है सरकार : राहुल गांधी
हालांकि मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे के अवकाश पर रहने के कारण मामले को स्थगित कर दिया गया था। देश की शीर्ष अदालत में दायर इस याचिका में कहा गया था कि संविधान के पहले अनुच्छेद में लिखा है कि इंडिया यानी भारत। ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि जब देश एक है तो उसके दो नाम क्यों है? एक ही नाम का प्रयोग क्यों नहीं किया जाता है?
याचिकाकर्ता का कहना था कि इंडिया शब्द से गुलामी झलकती है और यह भारत की गुलामी की निशानी है। इसलिए इस शब्द की जगह भारत या हिंदुस्तान का इस्तेमाल होना चाहिए। याचिका में दावा किया गया था कि ‘भारत’ या ‘हिंदुस्तान’ शब्द हमारी राष्ट्रीयता के प्रति गौरव का भाव पैदा करते हैं। याचिका में सरकार को संविधान के अनुच्छेद 1 में संशोधन के लिए उचित कदम उठाते हुए ‘इंडिया’ शब्द को हटाकर, देश को ‘भारत’ या ‘हिंदुस्तान’ कहने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।
यह याचिका दिल्ली के एक निवासी ने दायर की थी और दावा किया था कि यह संशोधन इस देश के नागरिकों की औपनिवेशिक अतीत से मुक्ति सुनिश्चित करेगा। याचिका में 1948 में संविधान सभा में संविधान के तत्कालीन मसौदे के अनुच्छेद 1 पर हुई चर्चा का हवाला दिया गया था और कहा गया था कि उस समय देश का नाम ‘भारत’ या ‘हिंदुस्तान’ रखने की पुरजोर हिमायत की गई थी।
🇮🇳🇲🇲 म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् भारत दौरे पर, गयाजी से शुरू हुई… Read More
RCB vs GT: अगर बारिश से धुल गया IPL फाइनल, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जान… Read More
25 साल के करोड़पति यूट्यूबर का हुआ तलाक? पत्नी के घर छोड़ने की खबर… Read More
AUS vs PAK Live: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव… Read More
इरफ़ान पठान: मैदान से बाहर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर… Read More
पेट्रोल की कीमतों को लेकर नई चर्चा, जानें क्या है ताजा अपडेट देश में पेट्रोल… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment