केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट चिंता का विषय है। आज नई दिल्ली में मंत्रियों के समूह की 29वीं बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 12 राज्यों में इस पर विशेष नजर रखी जा रही है जहां इसकी मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक इस वैरिएंट के प्रभाव का अध्ययन कर रहे हैं।
कोविड के मामलों में आई उल्लेखनीय कमी का जिक्र करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि 14 राज्यों में प्रति दस लाख की आबादी पर एक सौ से कम मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड टीका लगाने के मामले में देश अमरीका से आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक 32 करोड़ 36 लाख से अधिक कोविड के टीके लगाए जा चुके है अमेरिका में यह संख्या 32 करोड़ 33 लाख है।
बैठक में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की… Read More
हाल के घटनाक्रमों और सीबीएसई के परिणामोत्तर सेवा पोर्टल के संबंध में छात्रों और अभिभावकों… Read More
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More
भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की लगातार… Read More
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment