Categories: News-Headlines

SpaceX और नासा ने फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी के लिए क्रू-10 मिशन शुरू किया

स्पेसएक्स और नासा ने अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस लाने के लिए एक मिशन शुरू किया है। सुनीता और बुच नौ महीने से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हैं। क्रू-10 मिशन पर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के साथ फाल्कन-नाइन रॉकेट का कल रात प्रक्षेपण हुआ।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रक्षेपण से पहले अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने नासा के स्पेसएक्स क्रू-10 के लिए समर्थन का एक वीडियो संदेश साझा किया है।

मिशन के अंतर्गत अंतरिक्ष स्‍टेशन के लिए चार क्रू सदस्यों को भी भेजा गया है। नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव इस अभियान पर गये हैं।

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले वर्ष जून में अंतरिक्ष स्‍टेशन में गये थे। दोनों को करीब एक सप्ताह तक अंतरिक्ष स्‍टेशन पर रहना था।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.