India

आपातकाल में संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का बलिदान कभी नहीं भूलेगा देश : पीएम मोदी

25 जून 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी। इस दौरान विपक्ष के कई नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। इमरजेंसी के वक्त केंद्र की सत्ता पर कांग्रेस काबिज थी। साथ ही प्रधानमंत्री की कुर्सी इंदिरा गांधी के पास थी। आपातकाल के 45 साल पूरे होने बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल की बरसी पर कहा कि आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश पर इमरजेंसी थोपी गई थी।

एक ऑडियो सन्देश को ट्वीटर पर सांझा करते हुए पी मोदी ने कहा “आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश पर आपातकाल थोपा गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं, उन सबको मेरा शत-शत नमन! उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “जब देश में आपातकाल लगाया गया तो उसका विरोध सिर्फ राजनैतिक नहीं रहा। जेल के सलाखों तक आंदोलन सिमट नहीं गया था। उस समय  जन-जन के मन में आक्रोश था। सबके दिल में खोए हुए लोकतंत्र की तड़प थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय किसी को भूख का पता नहीं था। हमें सामान्य जीवन में लोकतंत्र का क्या वजूद है, वह तब पता चलता है जब कोई लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन लेता है।”

Read More : पतंजलि की दवा कोरोनिल को लेकर आयुष मंत्री श्रीपद नाइक बोले-जांच के बाद मिलेगी अनुमति

पीएम मोदी ने कहा, “आपाताकल में देशवासियों को लगने लगा कि उनका कुछ छीन लिया गया है, जिसका उन्होंने कभी उपयोग नहीं किया, वह छीन लिया गया तो उसका दर्द था।अब  भारत गर्व से कह सकता है कि कानून-नियमों से परे लोकतंत्र हमारे संस्कार है लोकतंत्र हमारी संस्कृति है और विरासत है।

बता दें कि आपातकाल के 45 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र है लेकिन कांग्रेस में नहीं। सत्ता के लालच में एक परिवार ने देश में 45 साल पहले एक परिवार ने आपातकाल लगा दिया था।

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ’45 साल पहले इस दिन सत्ता के लालच में एक परिवार ने देश में आपातकाल लागू कर दिया। रातों रात देश को जेल में बदल दिया गया। प्रेस, अदालतें, मुक्त भाषण, सबकी आवाज को कुचल दिया गया। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किए गए।’

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

6 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

6 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.