मेक इन इंडिया तथा विनिर्माण और उत्पादन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रसायन और पेट्रोरसायन की सार्वजनिक खरीद को अनिवार्य बनाया गया : श्री मनसुख मांडविया

रसायन और पेट्रोरसायन विभाग ने 2020-21, 2021-23 और 2023-25 ​​के लिए रसायनों और पेट्रोरसायन सामग्री की सार्वजनिक खरीद में स्थानीय उत्पादों का न्यूनतम स्तर क्रमशः 60, 70 और 80 प्रतिशत निर्धारित किया

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने आय और रोजगार बढ़ाने के इरादे से मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करने और भारत में वस्तुओं के विनिर्माण और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक खरीद (मेक इन इंडिया को प्राथमिकता) 2017 के आदेश को 29 मई 2019 में संशोधित किया है।

रसायन और पेट्रोरसायन विभाग ने घरेलू रसायन और पेट्रोरसायन उद्योग की मौजूदा क्षमता और स्थानीय प्रतिस्पर्धा की सीमाओं के आकलन के आधार पर स्थानीय सामग्री का न्यूतनम स्तर और उनकी गणना के तरीके तय करते हुए सार्वजनिक खरीद वाले पेट्रोरसायनों की पहचान की है। इस क्रम में 55 विभिन्न प्रकार के रसायनों, पेट्रोरसायनों , कीटनाशकों और डाइस्टफ की पहचान की गई है। इन रसायनों और पेट्रोरसायनों के लिए न्यूनतम स्थानीय सामग्री की अनिवार्यता वर्ष 2020-2021 के लिए 60 प्रतिशत, 2021-2023  के लिए 70 प्रतिशत और 2023 -2025 के लिए 80 प्रतिशत निर्धारित की गई है। विभाग द्वारा चिन्हित किए गए 55 प्रकार के रसायनों और पेट्रोरसायनों में से 27 के लिए स्थानीय आपूर्तिकर्ता पांच लाख रूपए से अधिक और 50 लाख रूपए से कम के अनुमानित मूल्य की बोली लगाने के पात्र होंगे।  शेष 28 रसायन और पेट्रोरसायनों के संबंध में, खरीद करने वाली संस्थाएं बोली लगाए जाने की व्यवस्था होने के बावजूद स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से ही इनकी खरीद करेंगी क्योंकि ऐसी सामग्रियों के लिए स्थानीय स्तर पर पर्याप्त उत्पादन क्षमता और प्रतिस्पर्धा मौजूद है।

यह कदम प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाएगा और “मेक इन इंडिया” के तहत घरेलू उत्पादन को भी बढ़ावा देगा।

केन्द्रीय रसायन और उर्वरक तथा जहाजरानी राज्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा , “रसायनों और पेट्रोरसायनों की सार्वजनिक खरीद को अनिवार्य बनाये जाने से वस्तुओं के विनिमार्ण और उत्पादन तथा सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ये मिलकर मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करेंगे।‘’

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

6 hours ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

6 hours ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

6 hours ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

6 hours ago

कर्नाटक के लिए आज अहम दिन, मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस हाईकमान आज करेगा फैसला, सिद्दा-डीके सब दिल्ली दरबार में हाजिर

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More

6 hours ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.