Lifestyle

पीएम मोदी ने गुजरात के आणंद में अमूल चॉकलेट प्लांट का किया लोकार्पण

PM Modi launches Amul Chocolate Plant at Anand in Gujarat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आणंद में अमूल के अत्याधुनिक चॉकलेट प्लांट का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा अमूल सिर्फ दूध प्रसंस्करण का नहीं बल्कि ये सशक्तिकरण का बेहतरीन मॉडल है।

अपने एकदिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री ने गुजरात के आंणद में अमूल प्लांट का दौरा किया। उन्होने अमूल के अत्याधुनिक पूरी तरह से ऑटोमेटिक चॉकलेट प्लांट का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने चॉकलेट प्लांट में बटन दबाकर उत्पादन प्रारंभ किया। इसके बाद उन्होने इस उत्पादन ईकाई का दौरा किया और उत्पादन की प्रक्रिया को देखा।

किसान रैली में पीएम मोदी ने बटन दबाकर 1100 करोड़ रूपये के अमूल के कई संयंत्रों का शुभारंभ और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने इनके अलावा एक इन्क्यूवेशन सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का भी उद्घाटन किया। आनंद में किसानों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि विश्व के विभिन्न हिस्सों में हमने देखा है कि समाजवाद और पूंजीवाद क्या है। लेकिन अमूल सरदार पटेल के जरिये देश ने अलग रास्ता देखा है। यहां न सरकार और न उद्योगपति फैसला लेते हैं, ये लोग ही हैं जो मायने रखते हैं। इसिलिए यह सहकारिता का अनोखा मॉडल है।

पीएम ने कहा कि सरकार जन-धन, वन-धन और गोबर- धन पर ध्यान दे रहे हैं जो किसानों के लिए मूल्यवृद्धि के साथ साथ आय में मदद करेगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.