प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने को मंजूरी दी है। उन्होंने घायलों को भी 50,000 रुपये दिए जाने को मंजूरी दी है।
पीएमओ द्वारा कहा गया है, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। घायलों को भी 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी।’
मध्य प्रदेश के बाढ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ से ग्वालियर और चंबल संभाग के करीब 1200 गांव प्रभावित हुए हैं। अब तक 6000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। राहत शिविरों में लोगों के लिए पर्याप्त भोजन, पानी और आवास की व्यवस्था की जा रही है।
पश्चिम बंगाल में बाढ की स्थिति चार जिलों में बिगड गई है। ये जिले हैं- हुगली, हावडा, पूर्वी बर्दमान और पश्चिमी मेदिनीपुर है। पश्चिम बंगाल सरकार ने भी मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बर्लिन में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ… Read More
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में ओडिशा के… Read More
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज दूरसंचार विभाग की… Read More
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें… Read More
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment