Categories: News-Headlines

NTPC ने प्राकृतिक गैस के साथ हाइड्रोजन मिश्रण की पायलट परियोजना के लिए ईओआई मांगे

बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने भारत में शहरी गैस वितरण नेटवर्क के लिये प्राकृतिक गैस में हाइड्रोजन मिश्रण की प्रायोगिक परियोजना स्थापित करने के सम्बंध में वैश्विकप्रस्ताव-प्रपत्र (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट-ईओआई) आमंत्रित किये हैं।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी-आरईएल नेलेह में ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूलिंग स्टेशन लगाने के लिये औरएनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) ने फ्यूल सेल बसों की खरीद के लिये हाल ही में टेंडर जारी किये थे। ईओआई इसके बाद आया है। एनटीपीसी-आरईएल लेह में 1.25 मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगा रहा है, जिससे हाइड्रोजन फ्यूलिंग स्टेशन को बिजली मिलेगी।

हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस में मिलाने वाली प्रायोगिक परियोजना भारत में अपने तरह की पहली परियोजना होगी। इससे भारत की प्राकृतिक गैस ग्रिड को कार्बन से मुक्त करने की व्यवहार्यता का आकलन होगा। हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था में भारत के प्रवेश करने की प्रक्रिया में एनटीपीसी बड़ी भूमिका निभाना चाहता है। इसे बाद में वह पूरे भारत में वाणिज्यिक स्तर तक बढ़ाने का इरादा रखता है। प्रायोगिक परियोजना का सफल कार्यान्वयन होने से कार्बन से मुक्ति का उद्देश्य पूरा होगा। इसके साथ ही सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत आयात पर निर्भरता भी कम होगी।

एनटीपीसी लिमिटेड ग्रीन अमोनिया के उत्पादन की संभावना की भी पड़ताल कर रही है, ताकि उर्वरक उद्योग को कार्बन से मुक्त किया जा सके। उल्लेखनीय है कि सरकार चाहती है कि उर्वरक और तेल शोधन संयंत्रों में भी ग्रीन हाइड्रोजन का थोड़ा-बहुत इस्तेमाल शुरू किया जाये। एनटीपीसी के इस कदम से शायद सरकार के इस उद्देश्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा रामगुंदम में ग्रीन मेथेनॉल उत्पादन का अध्ययन पूरा कर लिया गया है और उम्मीद की जाती है कि कंपनी निकट भविष्य में निवेश का अंतिम निर्णय ले लेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

11 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.