Categories: News-Headlines

NIA ने पश्चिम बंगाल के भूपति नगर विस्‍फोट मामले में दो मुख्‍य षड़यंत्रकारियों को गिरफ्तार किया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने दिसंबर 2022 में पश्चिम बंगाल के भूपति नगर विस्‍फोट मामले में दो मुख्‍य षड़यंत्रकारियों को गिरफ्तार किया है। इस विस्‍फोट में तीन लोग मारे गए थे। एनआईए ने आज एक वक्‍तव्‍य में कहा कि इन दोनों अपराधियों को राज्‍य के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में भीड़-भाड़ वाले इलाके से गिरफ्तार किया गया।

भीड़ में कुछ असामाजिक तत्‍वों के हमले के कारण एनआईए दल के एक सदस्‍य को इस घटना में मामूली चोटें आईं और उनके सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचा। अनियंत्रित भीड़ ने एनआईए के दल और इसके सुरक्षा कर्मियों को भूपति नगर पुलिस स्‍टेशन की ओर बढ़ने से रोकने का प्रयास किया।

एनआईए ने इस संबंध में स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज की है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बलई चरण मैती और मनोब्रत जना के रुप में की गई है। दोनों आरोपी आतंक फैलाने के लिए बम बनाने और विस्‍फोट करने के षड़यंत्र में गंभीर रुप से शामिल थे।

NIA Arrests 2 Key Conspirators in W.Bengal Blast Case Amid Resistance from Unruly Crowd pic.twitter.com/c1R9kwE4AC

— NIA India (@NIA_India) April 6, 2024

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

17 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

17 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

18 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

18 hours ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.