राष्ट्रीय जांच एजेंसी-(NIA) ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के कमांडरों द्वारा आतंकी साजिश रचने के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई स्थानों पर तलाशी ली है। इस साजिश के तहत जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरवादी बनाने और सुरक्षाकर्मियों पर हमले करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। कल जम्मू-कश्मीर के ग्यारह स्थानों पर तलाशी ली गई। इन स्थानों में कुलगाम और शोपियां तथा पंजाब का फतेहगढ साहिब शामिल है। एजेंसी ने अपने बयान में कहा है कि इन स्थानों से डिजिटल यंत्र और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। अभियुक्त जम्मू-कश्मीर में साइबर स्पेस के माध्यम से आतंक फैलाने में लगे हुए थे। पिछले वर्ष जून में एनआईए ने कई प्रतिबंधित गुटों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ स्वयं संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया था। इसके बाद वर्ष 2022 में जम्मू कश्मीर के अनेक स्थानों पर तलाशी ली गई। एजेंसी के अनुसार जांच पडताल के दौरान 12 संदिग्धों की पहचान की गई जो पाकिस्तान स्थित कट्टरपंथियों के संपर्क में थे।
भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More
मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More
Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More
राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More
Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment