Categories: News-Headlines

NHRC ने हरियाणा के झज्जर जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक पत्रकार की हत्या के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उन मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है जिनमें बताया गया है कि 18 मई, 2025 को हरियाणा के झज्जर जिले के लुहारी गांव में एक पत्रकार की उसके आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया है कि एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल के लिए काम करने वाला पत्रकार रात में भोजन के बाद टहलने के लिए निकला था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी और घटनास्थल से भाग निकले।

आयोग ने कहा है कि यदि इस घटना की जानकारी सही है तो यह पीड़ित के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए, आयोग ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेज कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में मामले की जांच की स्थिति का भी उल्लेख होना चाहिए।

19 मई, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित को गांव के लोग नजदीक के एक अस्पताल में ले गए। बाद में वहां से उसे गुरुग्राम के एक अन्य अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

Harshal Bharagv

Harshal Bhargav is a young and dynamic editor at Vikral News, known for his sharp editorial skills and commitment to factual journalism. He plays a key role in shaping daily news coverage, ensuring that reports are accurate, timely, and impactful. With a strong interest in current affairs, politics, and digital media trends, he focuses on delivering content that is clear, engaging, and relevant to readers. Harshal is dedicated to maintaining journalistic integrity and credibility while working in a fast-paced newsroom environment. His editorial approach emphasizes simplicity, truth, and audience trust, making him a valuable part of the Vikral News team.

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

1 day ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

1 day ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

1 day ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

1 day ago

This website uses cookies.