राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार तेलंगाना के यादाद्री भोंगीर जिले के कटेपल्ली गांव में विस्फोटक निर्माण संयंत्र की प्रणोदक मिश्रण इकाई में हुए विस्फोट में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना 29 अप्रैल, 2025 को हुई।
आयोग ने कहा कि यदि रिपोर्ट सत्य है, तो पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन के गंभीर मुद्दे को उठाया जाना चाहिए। इसलिए आयोग ने तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव और तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर कथित मामले की दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। घायल व्यक्तियों की स्वास्थ्य रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर आने की उम्मीद है।
29 अप्रैल, 2025 को प्रसारित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट के कारण प्लांट की मिक्सिंग यूनिट इकाई पूरी तरह से ढह गई। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी डीआरडीओ सहित वाणिज्यिक और प्रमुख संगठनों दोनों के लिए विस्फोटक तैयार करती रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment