Categories: News-Headlines

NGMA में प्रधानमंत्री को दिए गए उपहारों और स्मृति चिन्हों की प्रदर्शनी, नमामि गंगे के हित में उपहारों की नीलामी की जाएगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए), नई दिल्ली में उन्हें दिए गए उपहारों और स्मृति चिन्हों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी के बारे में पोस्ट किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि ये उपहार और स्मृति चिन्ह उन्हें भारत भर में विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के दौरान प्रदान किए गए हैं और ये भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कलात्मक विरासत का प्रमाण हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हमेशा की तरह, इन उपहारों की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली आय का इस्तेमाल नमामि गंगे पहल में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन लोगों के लिए वेबसाइट लिंक भी साझा की है जो व्यक्तिगत रूप से एनजीएमए में नहीं पहुंच सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा; “आज से @ngma_delhi पर एक प्रदर्शनी में हाल के दिनों में मुझे दिए गए उपहारों और स्मृति चिन्हों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी।

भारत भर में विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के दौरान मुझे दिए गए उपहार भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कलात्मक विरासत के प्रमाण हैं।

हमेशा की तरह, इन वस्तुओं की नीलामी की जाएगी और प्राप्त आय नमामि गंगे पहल में इस्तेमाल की जाएगी।

उन उपहारों को पाने का आपके पास यह मौका है!

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

44 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

23 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

23 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

23 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.