देश में कोविड टीकाकरण अभियान का अगला चरण आज से शुरू हो रहा है। इसके अंतर्गत केन्द्र सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध करायेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात जून को घोषणा की थी कि केन्द्र सरकार कुल उत्पादन का 75 प्रतिशत टीका खरीदेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क में उपलब्ध करायेगी।
21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। यानि देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।
एक शुरूआती आकलन के अनुसार, नई नीति के तहत केन्द्र सरकार पर चालू वित्त वर्ष में टीकाकरण कार्यक्रम के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। केन्द्र सरकार ने इसके लिए पहले ही 35 हजार करोड रुपये आवंटित किये हैं।
सरकार वैक्सीन की खरीद पर पांच प्रतिशत वस्तु और सेवा कर का भी भुगतान करेगी।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment