Categories: News-Headlines

NCCF और NAFED 15 अगस्त से 50 रुपये प्रति किलोग्राम खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे

उपभोक्ता मामलों के विभाग ने थोक बाजारों में टमाटर की कीमतों में गिरावट को ध्यान में रखते हुए एनसीसीएफ और नेफेड को 15 अगस्त, 2023 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई, 2023 से शुरू हुई थी। 13 अगस्त, 2023 तक दोनों एजेंसियों ने कुल 15 लाख किलोग्राम टमाटर की खरीद की है, जिसे देश के प्रमुख खपत केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं को लगातार बेचा जा रहा है। इन स्थानों में दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान (जयपुर, कोटा), उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर) शामिल हैं।

एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा खरीदे गए टमाटर का खुदरा मूल्य शुरू में 90 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया था जबकि बाद में 16 जुलाई को इसे घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम और फिर 20 जुलाई को 70 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया था। अब इसे 50 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचा जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को और ज्यादा लाभ प्राप्त होगा।

पिछले कुछ दिनों में, एनसीसीएफ ने पूरी दिल्ली में 70 जगहों पर और नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में 15 जगहों पर अपना मोबाइल वैन तैनात करते हुए खुदरा उपभोक्ताओं को टमाटर की आपूर्ति की मात्रा में वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावा, एनसीसीएफ द्वारा ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी टमाटर की लगातार खुदरा बिक्री की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर एनसीसीएफ और नेफेड ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की थी जिससे प्रमुख खपत केंद्रों में एक साथ बिक्री की जा सके, जहां खुदरा कीमतों में पिछले एक महीने में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.