Health

कोविड-19 टीकाकरण की ताज़ा जानकारी

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 27.90 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के अंग के रूप में केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निशुल्क कोविड वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने यह भी व्यवस्था की है कि राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सीधे वैक्सीन खरीद सकें। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड से बचाव करने वाले सामाजिक व्यवहार सहित महामारी की रोकथाम और उसके लिये बंदोबस्त करने के सिलसिले में टीकाकरण, केंद्र सरकार की समग्र रणनीति का अभिन्न हिस्सा है।

कोविड-19 टीकाकरण के उदार और तेज तीसरे चरण पर एक मई, 2021 को अमल शुरू किया गया था।

टीकाकरण रणनीति के अंतर्गत केंद्र सरकार केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा मान्यताप्राप्त वैक्सीन खुराकों को टीका निर्माताओं से खरीदती है। केंद्र सरकार हर महीने कुल 50 प्रतिशत वैक्सीन खुराकें खरीदती है। इन खुराकों को राज्य सरकारों को निशुल्क प्रदान किया जाता है, जैसा कि पहले भी किया जाता रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा निशुल्क और राज्यों द्वारा सीधी खरीद व्यवस्था के तहत अब तक वैक्सीन की 27.90 करोड़ से अधिक (27,90,66,230) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं।

आज आठ बजे सुबह तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से उपरोक्त खुराकों में से बेकार हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 25,32,65,825 खुराकों की खपत हो चुकी है।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 2.58 करोड़ से अधिक (2,58,00,405) खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

इसके अलावा, टीके की 19,95,770 से अधिक खुराकें तैयार हैं और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिल जायेंगी।

****

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

7 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

13 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

13 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.