Science

राष्ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशालाओं और विश्वविद्यालयों में कोविड जांच केन्द्रों (हब और स्पोक मॉडल) की संख्या में बढ़ोतरी

देशभर में जांच में तेजी लाने और जांच की पहुंच का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से, देशभर के सरकारी संस्थानों में कोविड -19 के नमूनों की जांच को बढ़ाने के लिए हब और स्पोक मॉडल के आधार पर शहरी / क्षेत्रीय क्लस्टर स्थापित किये गये हैं। 

वे संस्थान एवं प्रयोगशालाएं, जिनके पास नमूनों के संग्रह, उनके संभालने / प्रसंस्करण (बीएसएल -2 सुविधा) तथा परीक्षण (आरटी-पीसीआर), दोनों की क्षमता और विशेषज्ञता है, हब के रूप में काम करते हैं और उनके विस्तारित जांच सुविधाओं के रूप में, कई ऐसी प्रयोगशालाएं शामिल हैं जो आरटी – पीसीआर मशीनों और उपयुक्त संख्या में कर्मचारियों से लैस हैं।

ये हब आईसीएमआर दिशानिर्देशों के तहत, संबंधित मंत्रालयों / विभागों (डीबीटी, डीएसटी, सीएसआईआर, डीएई, डीआरडीओ, आईसीएआर आदि) द्वारा अनुमोदित सरकारी प्रयोगशालाएं हैं। अब तक बैंगलोर, दिल्ली / एनसीआर, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, चंडीगढ़ / मोहाली, भुवनेश्वर, नागपुर, पुणे, मुंबई, लखनऊ, चेन्नई, कोलकाता, उत्तर पूर्वी क्षेत्र, जम्मू एवं कश्मीर, अहमदाबाद, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बनारस, पालमपुर और दिल्ली शहर में 19 शहरी / क्षेत्रीय क्लस्टर स्थापित किये गये हैं।

इनमें लगभग 100 संस्थानों को शामिल किया गया है और 1,60,000 से अधिक नमूनों की जांच की गयी है. आईसीएमआर द्वारा सात डीबीटी स्वायत्त संस्थानों को हब के रूप में अनुमोदित किया गया है और वे कोविड – 19 (आरजीसीबी, टीएचएसटीआई, आईएलएस, आईएनएसटीईएम, एनसीसीएस, सीडीएफडी, एनआईबीएमजी) के निदान के लिए जांच कर रहे हैं।

वे संबंधित शहरों / क्षेत्रों में हब के रूप में भी काम कर रहे हैं और कई अन्य केंद्रीय एवं राज्य सरकार के संस्थानों के साथ समन्वय कर रहे हैं।इसके अलावा, वे जांच के लिए नमूने प्राप्त करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आईसीएमआर को अपनी जांच के परिणामों के बारे में हर दिन रिपोर्ट कर रहे हैं।सामूहिक रूप से,लगभग 4 सप्ताहों में इन क्लस्टरों ने लगभग 1,70,000 जांच किये हैं। अगले 4 सप्ताहों में इन क्लस्टरों की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी जायेगी और इनकी पहुंच देश के दूरदराज इलाकों में होगी।

आधिक जानकारी के लिए :डीबीटी/ बीआईआरएसी के संचार प्रकोष्ठ (कम्युनिकेशन सेल) से संपर्क करें

@DBTInidia @BIRAC_2012

www.dbtindia.gov.inwww.birac.nic.in

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

23 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

24 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

24 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

1 day ago

This website uses cookies.