India

भारतीय है देश के सांस्कृतिक राजदूत: राष्ट्रपति

Indian is the cultural ambassador of the country: President

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ताज़िकिस्तान में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा, सही मायनों में हर भारतीय है भारत का सांस्कृतिक राजदूत। भारतीयों से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और लोगों के बीच पारस्परित संबंध और मज़बूत करने को कहा।

ताजिकिस्तान की तीन दिन की यात्रा पर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल दुशांबे में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और भारत-तजाकिस्तान संबंधों को मजबूती प्रदान करने में भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग  देश के सच्चे भारतीय सांस्कृतिक दूत हैं।

दोनों देशों के मजबूत संबंधों को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि तजाकिस्तान में रह रहे लोग भारतीय संगीत और फिल्मों में गहरी रूचि रखते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत क्षमता निर्माण और विकास परियोजनाओं में तजाकिस्तान की सहायता करना जारी रखेगा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय समुदाय से व्यापार और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क  को बढ़ावा देने में सहयोग देने का आह्वान किया।

 

भारतीय वायुसेना का 86 वां स्थापना दिवस आज

भारतीय वायुसेना आज मना रही है अपना 86वां स्‍थापना दिवस। गाज़ियाबाद के हिंडन वायुसेना केन्‍द्र में भारतीय वायुसेना के जांबाज करेंगे अपनी ताकत का प्रदर्शन। वायुसेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ करेंगे परेड का निरीक्षण।

भारतीय वायुसेना आज अपना 86वां स्‍थापना दिवस मना रही है। पिछले करीब आठ दशकों में भारतीय वायुसेना तकनीकी और सामरिक दृष्टि से बहुत मजबूत हो गई है। वायुसेना दिवस के मौके पर आज दिल्‍ली के पास हिण्‍डन वायुसेना केन्‍द्र में भव्‍य परेड और अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। वायुसेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ परेड का निरीक्षण करेंगे। इस परेड में भारतीय वायुसेना के जांबाज अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जमीन से लेकर आसमान तक वायुसेना अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी, जिसमें वायुसेना के अनेक विमान हिस्‍सा लेंगे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More

4 hours ago

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की लगातार… Read More

20 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

20 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.