Entertainment

ऋतिक ने 12 साल की उम्र में पहली बार परदे पर किया एक्शन, सीधे रजनीकांत से मिली तारीफ

ऋतिक रोशन ने जो डॉयलॉग फिल्म में श्रीदेवी को देखकर परदे पर मारा था, वह था, “मेरे मुंह से निकली बात जरूर पूरी होती है।

वैसे तो बात एक फिल्म के संवाद के तौर पर ही कही गई लेकिन सुपरस्टार श्रीदेवी के हिंदी सिनेमा के किसी कलाकार की पत्नी बनने की बात ऋतिक रोशन ने पहली बार फिल्म ‘भगवान दादा’ में जिस अंदाज में कही, वह आज तक सबको याद है। ऋतिक तब सिर्फ 12 साल के थे, नाना की फिल्म थी। पापा हीरो थे और साथ में थे साउथ के सुपरस्टार ‘रजनीकांत’। रजनीकांत की तब तक दो फिल्में, ‘अंधा कानून’ और ‘गिरफ्तार’ हिंदी में सुपरहिट हो चुकी थीं। बाइस्कोप में आज हम बात करने जा रहे हैं, इन्हीं मेगास्टार रजनीकांत की एक हिंदी फिल्म ‘भगवान दादा’ की जो रिलीज हुई थी 25 अप्रैल 1986 को।
ऋतिक का पहला एक्टिंग सीन
ऋतिक रोशन ने जो डॉयलॉग फिल्म में श्रीदेवी को देखकर परदे पर मारा था, वह था, “मेरे मुंह से निकली बात जरूर पूरी होती है। तुम चाची बनकर ही रहोगी।” फिल्म में ये सीन तब आता है जब वह अपने बापू (रजनीकांत) को ढूंढते ढूंढते घर आता है। बापू उसका बस्ती का दादा है। लोग उसे भगवान की तरह पूजते हैं और वह इसलिए क्योंकि भगवान दादा ने बस्ती को शंभू दादा के आतंक से मुक्ति दिलाई है। स्वरूप (राकेश रोशन) को भी इसी घर में पनाह मिलती है और बिजली (श्रीदेवी) को भी। ऋतिक फिल्म में गोविंदा के रोल में है, जो बिजली को स्वरूप की पत्नी समझ लेता है।
श्रीदेवी ने ऐसे की मदद
अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फिल्म ‘भगवान दादा’ की फोटो शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने श्रीदेवी के निधन पर लिखा था, “मुझे उनसे प्यार था, मैं उन्हें इतना ज्यादा मानता था। मेरे जीवन का पहला एक्टिंग सीन उन्हीं के साथ था और मैं उस दिन बहुत नर्वस भी था। मुझे याद है कि मेरा हौसला बढ़ाने के लिए वह भी अपने हाथ ऐसे हिला रही थीं कि मुझे लगे वह मुझे देखकर नवर्स हैं और कांप रही हैं। ये देख सब हंस पड़े थे और वह तब तक हंसती रहीं जब तक कि शॉट ओके नहीं हो गया। मैं आपको कभी भूल नहीं पाऊंगा, मैम!”
ऐसे बदल गया फिल्म का नाम
फिल्म ‘भगवान दादा’ में राकेश रोशन ने बतौर निर्माता जो भी गंवाया उसे सूद समेत उन्होंने उसे वसूल लिया बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘खुदगर्ज’ से। 1987 में रिलीज हुई ‘खुदगर्ज’ के साथ ही राकेश रोशन ने अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों से खुद को बतौर लीड हीरो भी हटा लिया। ‘खुदगर्ज’ से लेकर ‘काबिल’ तक राकेश रोशन ने अपनी हर फिल्म का नाम अंग्रेजी अक्षर के से रखा, ठीक वैसे ही जैसे उनके ससुर जे ओमप्रकाश अपनी सभी फिल्मों के नाम अंग्रेजी के अक्षर ए से शुरू करते रहे। फिल्म ‘भगवान दादा’ का नाम भी उन्होंने ‘अशोक दादा’ ही रखा था, बाद में राकेश रोशन ने इसका नाम ‘भगवान दादा’ कर दिया।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.