स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत को क्षय रोग से मुक्त करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य 2025 तक हासिल कर लिया जाएगा। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए विभिन्न स्रोतों से स्वैच्छिक धन जुटाने के मुद्दे पर कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि क्षय रोग को भी पोलियो की ही तरह अभियान चलाकर दूर किया जाएगा।
जिस प्रकार से भारत में चेचक और पोलियो जैसी बीमारी को जड़़ से समाप्त किया, उसी प्रकार से हम दुनिया के 2030 के लक्ष्य से पांच साल पहले अपने प्रधानमंत्री के आह्वान पर 2025 तक पूरे देश से टी.बी. जैसी बीमारी को भी एलिमिनेट करना चाहते हैं।
डॉक्टर हर्षवर्धन ने देश में जटिल बीमारियों के निदान और उपचार के लिए अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने का अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए गए विभिन्न उपायों की भी चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल की भी चर्चा की जो समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा जटिल रोगों से पीड़ित लोगों की देखभाल के लिए दान करने की सुविधा प्रदान करता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह मंत्रालय की बेजोड़ पहल है, जहां दानकर्ता अपना योगदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने 2025 तक क्षय रोग को समाप्त करने के प्रति अभूतपूर्व राजनीतिक प्रतिबद्धता व्यक्त की है। भारत ने स्थायी विकास लक्ष्यों के लिए तय सीमा 2030 से 5 वर्ष पहले ही यह लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई है। उन्होंने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व-सीएसआर प्रयासों के जरिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान में अधिक योगदान करने के लिए भी कंपनियों को प्रेरित किया।
आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More
Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More
Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More
Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More
France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More
IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment