Categories: News-Headlines

जीएसटी वर्ष 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की भारतीय अर्थव्यवस्था के विज़न को प्राप्त करने में मदद करेगा: नितिन गडकरी

सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की भारतीय अर्थव्यवस्था के विज़न को प्राप्त करने में मदद करेगा। जीएसटी दिवस पर दि इंस्टीटय़ूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा ‘जीएसटी की यात्रा और आगे की राह’ विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि जीएसटी की स्‍थापना “एक राष्ट्र, एक बाजार, एक कर” की भावना पर हुई थी। इससे मौजूदा व्‍याप्‍त महामारी की स्थिति के बावजूद व्यापार और उद्योग को बहुत मदद मिली और आगे भी मदद मिलेगी। नितिन गडकरी ने कहा कि वस्तु और सेवा कर 1 जुलाई 2017 से लागू किया गया था और इसने अपने कार्यान्‍वयन के चार साल पूरे कर लिए हैं। इन चार वर्षों के दौरान व्यापार करने के तौर-तरीकों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है।

नितिन गडकरी ने कहा कि डिजिटलीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी को बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और समयबद्ध निर्णय लेने की प्रक्रिया के लिए वित्तीय ऑडिट के साथ-साथ कार्य प्रदर्शन ऑडिट भी बहुत महत्वपूर्ण है। सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम (एमएसएमई) के सामने आ रही समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी चिंता का मुख्य कारण है जिसे हल किया जाना है।

उन्‍होंने कहा कि हालांकि जीएसटी ने चार साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन इसमें अभी भी सुधार की गुंजाइश है। नितिन गडकरी ने कहा कि सभी हितधारकों से सहयोग, समन्वय, संचार और सुधार की आवश्यकता है।

नितिन गडकरी ने नये विषयों को फिर से सीखने के लिए दि इंस्टीटय़ूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा पूरे देश में विभिन्न हितधारकों के लिए नियमित रूप से आयोजित किेये जा रहे वेबिनारों, सेमिनारों और विभिन्न पाठ्यक्रम आयोजित करने के लिए इस संस्‍थान की सराहना की, क्‍योंकि ये नये विषय नये सामान्य माहौल में अस्तित्‍व के लिए समय की जरूरत बन गए हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी

स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More

3 hours ago

$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More

4 hours ago

हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव

हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More

4 hours ago

Priyanka Chopra और Lara Dutta की Wimbledon में खास मुलाकात, Andaaz की यादें हुईं ताजा

Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More

4 hours ago

Manish Seth की Vimag Labs ने जुटाए $5 मिलियन, EV मोटर्स में Rare Earth-Free तकनीक पर बड़ा दांव

Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More

5 hours ago

Iran ने Hormuz को लेकर बढ़ाया दबाव, BBC रिपोर्ट में सामने आई वैश्विक तेल आपूर्ति पर नए संकट की आशंका

Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.