रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, “16 जून, 2021 कोम्यूकोर्मिकोसिस के सक्रिय मामले 27,142 थे। भविष्य में भी अगर ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते हैं, तो भारत म्यूकोर्मिकोसिस के मरीजों के इलाज के लिए जरूरी एम्फोटेरिसिन-बी दवा और अन्य दवाओं की पर्याप्त से अधिक उपलब्धता के लिए तैयार है। भारत ने इस दवा के घरेलू उत्पादन में उल्लेखनीय रूप से पांच गुना से अधिक की बढ़ोतरी की है। अप्रैल, 2021 में लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी का घरेलू उत्पादन केवल 62,000 शीशियों का था और अब जून, 2021 में इसके 3.75 लाख शीशियों के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी करते हुए, भारत ने मेसर्स मिलान के जरिए लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की 9,05,000 शीशियों को आयात करने का भी आदेश दिया है। भारत देश में एम्फोटेरिसिन-बी दवाओं की उपलब्धता को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।”
रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग ने 17 जून, 2021 तक सभी राज्यों और केंद्रीय संस्थानों को लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 7,28,045 शीशियां आवंटित की हैं। एम्फोटेरिसिन-बी दवा का उपयोग म्यूकोर्मिकोसिस के उपचार के लिए किया जाता है, जिसे आम तौर पर ब्लैक फंगस के रूप में जाना जाता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment