केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का आज शाम विस्तार किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम छह बजे नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमण्डल का यह पहला विस्तार होगा। मंत्रिपरिषद में कुल 81 मंत्री बनाये जा सकते हैं। इस समय सरकार में 52 मंत्री हैं। कई मंत्री इस समय एक से अधिक मंत्रालयों का कामकाज संभाल रहे हैं।
हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रिमण्डल विस्तार के संबंध में गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से करीब एक महीने तक मंत्रणा की। प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा भी की।
नए मंत्रिमंडल में युवा चेहरों और महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है। ऐससा माना जा रहा है कि प्रशासनिक अनुभव और उच्च शिक्षा प्राथमिकताओं को प्रमुखता से कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग की भागीदारी भी बढायी जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे चुनावी राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल ओर महाराष्ट्र से आने वाले नेताओं को बड़ी संख्या में नरेन्द्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और नारायण राणे का नाम मंत्री पद की संभावित सूची में सबसे आगे है। भाजपा के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड , अपना दल और लोजपा से भी कई चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है।
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के नेता सर्बानन्द सोनोवाल, ज्योर्तिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, मिनाक्षी लेखी, निसिथ प्रमाणिक, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, जनता दल यूनाइटेड के नेता आर सी पी सिंह और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति पारस शामिल हैं। ये नेता नये मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।
केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, किरेन रिजिजू, अनुराग ठाकुर, परषोत्तम रूपाला ने भी प्रधानमंत्री से भेंट की। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रधानमत्री आवास पर मौजूद हैं।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment