Health

एक्सरसाइज करते वक़्त मास्क पहनना हो सकता है आपके सेहत के लिए हानिकारक

क्या आप लोग यह जानते हैं कि चेहरे पर मास्क लगा कर वर्कआउट या रन‍िंग करना सेहत के ल‍िए हानिकारक हो सकता है। हाल ही में चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें 26 वर्षीय एक युवक को मास्‍क लगाकर चार किलोमीटर दौड़ लगाने के बाद सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिसके बाद इस युवक को अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा।डॉक्टरों ने कहा कि उसका बायां फेफड़ा 90 फीसदी सिकुड़ कर क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसा फेफड़ों में उच्च दबाव के कारण होता है। युवक ने मास्क पहनकर गलत तरीके से व्यायाम किया था। डॉक्टर्स के मुताबिक, मास्क पहनकर इंटेंस वर्कआउट करना खतरनाक है। ऐसे में उसकी बॉडी को पर्याप्‍त ऑक्‍सीजन नहीं मिल पा रहा था।

Read More प्रधानमंत्री ने मन की बात में ‘माई लाइफ माई योगा‘ वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता की घोषणा की

आइए जानते हैं मास्‍क लगाकर वर्कआउट करना क‍ितना खतरनाक हो सकता हैं

क्लाउस्ट्रोफोबिया

जब आप व्यायाम करते हैं, तो उस समय आप ज्यादा मात्रा में सांस लेते और छोड़ते हैं। ऐसे में क्लॉस्ट्रोफोबिया का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि मास्क पहनने से हवा की आपूर्ति बाधित हो जाती है। एक ऑस्ट्रेलियाई न्यूज एजेंसी के अनुसार हाल ही में चीन में, जिम में दो लड़कों की वर्कआउट के दौरान ही मौत हो गई। क्योंकि वे मास्क पहनकर वर्कआउट कर रहे थे।

Read More कोविड 19 पर अपडेट

ज्यादा पसीना और निर्जलीकरण 

जब आप हवा में सांस लेते और छोड़ते हैं तो आपके हृदय की गति तेज हो जाती है, जिससे आपको पसीना आता है। पर मास्क पहनने के दौरान आप केवल सांस छोड़ते हैं और ताजा सांस नहीं ले पाते, जिससे पसीना बहुत ज्या‍दा मात्रा में आने और डिहाइड्रेशन होने का जोखिम बढ़ जाता है।

बेहोशी और चिड़चिड़ापन

हालांकि यह बहुत आम नहीं है, लेकिन आप इसकी संभावनाओं से इन्कार नहीं कर सकते। जब आप मास्क पहनकर व्यायाम करती हैं तो आप अपने शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को फिर से बढ़ा रही होती हैं, जिससे बेहोशी का जोखिम बढ़ जाता है।

चक्‍कर और उल्‍टी आना

ऑक्सीजन ना मिल पाने से आपको सांस लेने में परेशानी होती है और यही कारण है कि आपको वर्कआउट के दौरान चक्कर आना भी महसूस हो सकता है। वहीं कुछ लोगों को तो वोमिटिंग करने का भी मन करना लगता है। अगर आप लोगों को भी मास्क लगाते समय यह सब परेशानियों से गुजराना पड़ रहा है तो ऐसा करना बंद कर दीजिए। मास्क का प्रयोग वहां कीजिए जाहां इसका उपयोग किया जाना है। हमेशा मास्क का प्रयोग ना करें।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

18 minutes ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

36 minutes ago

Brazil vs Egypt: FIFA World Cup 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, स्टार खिलाड़ियों पर टिकी नजर

Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More

37 minutes ago

सलिम कुमार का निधन, मलयालम सिनेमा ने खोया अपना दिग्गज कलाकार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More

58 minutes ago

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

1 hour ago

CSK की तैयारियां तेज, IPL में फिर वापसी की उम्मीदों पर टिकी नजर

CSK को लेकर बढ़ी चर्चा, टीम की रणनीति पर फैंस की नजर चेन्नई सुपर किंग्स… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.