Science

पीएम जन औषधि केंद्र (पीएमजेएके) कोविड-19 स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं: मनसुख मंडाविया

जहाजरानी तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि जन औषधि केंद्र कोविड-19 स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं क्योंकि प्रति दिन लगभग 10 लाख व्यक्ति किफायती मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं खरीदने 6000 पीएम जन औषधि केंद्रों पर जा रहे हैं। ये केंद्र हाइड्रो क्लोरोक्वीन भी बेच रहे हैं।

जहाजरानी तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि जन औषधि केंद्र कोविड-19 स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं क्योंकि प्रति दिन लगभग 10 लाख व्यक्ति किफायती मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं खरीदने 6000 पीएम जन औषधि केंद्रों पर जा रहे हैं। ये केंद्र हाइड्रो क्लोरोक्वीन भी बेच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल विभाग की एक अभिनव पहल है और जन औषधि केंद्र इस स्कीम के तहत किफायती मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री के अभिलषित सपनों को पूरा करने के लिए खोले गए हैं।

पद भार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जन औषधि केंद्रों को खोले जाने को प्रोत्साहित करते रहे हैं। इन 5.5 वर्षों के शासन में, देश में लगभग 6000 जन औषधि केंद्रों ने प्रचालन आरंभ किया जहां सम मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं औसत बाजार मूल्य की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती बेची जा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि किफायती मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं बेचने के अतिरिक्त, कई जन औषधि केंद्रों ने लॉकडाउन अवधि के दौरान जरुरतमंद लोगों को राशन किट, कूक्ड भोजन, निशुल्क दवाएं आदि भी वितरित की हैं।

कोविड-19 जैसी विशेष स्थिति में, जन औषधि केंद्रों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। गरीबों एवं जरुरतमंद लोगों की दिन रात अनथक सेवा करने के लिए 6000 जन औषधि केंद्रों का प्रचालन हो रहा है। अप्रैल, 2020 में लगभग 52 करोड़ रुपये के बराबर के मूल्य की दवाओं की आपूर्ति पूरे देश भर में की गई है। जन औषधि केंद्र हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू), एन95 मास्क, थ्री-प्लाई मास्क, हैंड सैनिटाइजर, आदि की भी सस्मे मूल्यों पर बिक्री कर रहे हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए श्री मंडाविया ने कहा, ‘मैं इन जन औषधि स्टोर मालिकों द्वारा जरुरतमंद लोगों की असाधारण एवं सराहनीय सामाजिक सेवा की प्रशंसा करता हूं।’

एएम/एसकेजे/डीसी

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

21 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

21 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

21 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

21 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

22 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.