प्रवर्तन निदेशालय ने आज नई दिल्ली के तिहाड जेल में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दूसरे दौर की पूछताछ की शुरूआत की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह पूछताछ दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं में धनशोधन के सिलसिले में की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनीष सिसोदिया का पहली बार 7 मार्च को वक्तव्य रिकार्ड किया था। मनीष सिसोदिया इस समय न्यायिक हिरात में हैं। इससे पहले केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरों ने उन्हें कथित दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के सिलसिले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इस नीति को बाद में रदद कर दिया गया था और दिल्ली के उपराज्यपाल ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरों से जांच कराने की सिफारिश की थी जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन निरोधक कानून के अंतर्गत आरोपी मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment