प्रवर्तन निदेशालय ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूख अब्दुल्ला समन भेजा है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में वित्तीय अनियमितता के आरोप में आज डॉ. अब्दुल्ला को पूछताछ के लिए श्रीनगर में निदेशालय के कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में 2022 में डॉ. अब्दुल्ला के नाम आरोप पत्र दाखिल किया था।
यह मामला जम्मू -कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के धन में हेर-फेर से जुड़ा है जिसे एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित विभिन्न लोगों के निजी बैंक खातों में भेजा गया था। निदेशालय ने पदाधिकारियों के नाम सीबीआई के आरोप पत्र के आधार पर धनशोधन मामले में जांच शुरू की थी।
डॉ. अब्दुल्ला आरोप है कि उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया और खेल निकाय में नियुक्तियां की ताकि बीसीआई प्रायोजित निधि में हेर-फेर की जा सके। यह घोटाला 2004 और 2009 के बीच हुआ जिसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं। निदेशालय ने जुलाई-2022 में धनशोधन मामले में डॉ. अब्दुल्ला के नाम धनशोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था। डॉ. अब्दुल्ला 2001 से 2012 तक जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment