Categories: Entertainment

धुरंधर फेम सिंगर का राखी सावंत पर तंज का VIDEO:बोले- दिल पे जख्म तो ठीक हैं लेकिन मेरे शो में कपड़े क्या पहनकर आई हो

बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत मुंबई में धुरंधर के ‘जान से गुजरते हैं’ सॉन्ग फेम पंजाबी सिंगर खान साब के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं। इस दौरान मंच पर दोनों के बीच मस्ती भरे अंदाज में बातचीत हुई। इससे जुड़ा वीडियो राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में राखी मंच पर खान साब के ठीक बगल में बैठी हुई हैं और अपने फोन से सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। लाल रंग का ट्रेंडी चश्मा और घुंघराले बालों में राखी हमेशा की तरह अपने अलग अंदाज में दिख रही हैं। तभी राखी सावंत सिंगर से फरमाइश करते हुए कहती हैं मेरे लिए तो वही रिपीट कर दो भाई। इसके बाद खान साब मशहूर गजल दिल पे जख्म खाते हैं, जान से गुजरते हैं गाने लगते हैं। गाना सुनते ही राखी जोश में आकर अपने सीने पर जोर-जोर से मुक्के मारने लगती हैं। ये कॉन्सर्ट मुंबई के फेयरमोंट होटल में शनिवार (23 मई) को था। राखी सांवत-खान साब के 2 PHOTOS… गाते-गाते रुके खान साहब और पूछा सवाल
राखी का यह रिएक्शन देखकर खान साब अचानक गाते-गाते रुक जाते हैं और राखी की तरफ देखकर एक ऐसा सवाल पूछ लेते हैं जिससे वहां मौजूद दर्शक भी हैरान रह जाते हैं और हूटिंग करने लगते हैं। सिंगर ने पूछा- दिल पे जख्म तो ठीक है, लेकिन ये पहन के क्या आई हैं आप? ये पहना क्या हुआ है आपने? लड़कियां फटे कपड़े पहन कर आती हैं मेरे शो पर। इतना कहने के बाद खान साहब वापस अपने सुर में लौट आते हैं और दोबारा गजल गाना शुरू कर देते हैं। वहीं राखी सावंत भी उनके इस मजाकिया तंज का जरा भी बुरा नहीं मानतीं। इसके बजाय वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती रहती हैं और संगीत का लुत्फ उठाती हैं। ———- ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर मूवी फेम सिंगर का माथा लहूलुहान, खान साब ने शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा, माथे में चुभा तो खून बहने लगा धुरंधर-2 के ‘जान से गुजरते हैं’ सॉन्ग फेम पंजाब के सिंगर खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीन के दौरान उन्होंने अपना सिर कांच में मारा। इससे कांच उनके माथे में चुभ गया और वह लहूलुहान हो गए। उनके माथे पर टांके लगे हैं। क्रू मेंबर ने उनको संभाला और टिशू पेपर से खून को साफ किया। (पढ़ें पूरी खबर)

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.