India

इंडियन रेलवेइंस्टीट्यूट फॉर मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईरिमी) को जमालपुर से लखनऊ स्थानांतरित करने की योजना के बारे में स्‍पष्‍टीकरण

रेल मंत्रालय स्पष्ट करता है कि उसकी ईरिमी को जमालपुर से लखनऊ स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है। इस आशय का कोई भी दावा गलत और भ्रामक है और इसके लिए रेल मंत्रालय की मंजूरी नहीं है।

मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट फॉर मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईरिमी) को जमालपुर से लखनऊ स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है।

रेल मंत्रालय स्पष्ट करता है कि उसकी ईरिमी को जमालपुर से लखनऊ स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है। इस आशय का कोई भी दावा गलत और भ्रामक है और इसके लिए रेल मंत्रालय की मंजूरी नहीं है।

वास्तव में, रेल मंत्रालय ने ईरिमी की गतिविधियों को बढ़ाने की योजना बनाई है और वहाँ परिवहन प्रौद्योगिकी और प्रबंधन में शैक्षिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जमालपुर में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के साथ शुरू होने वाले कई अतिरिक्त शैक्षिक कार्यक्रम आरंभ करने की योजना है, जिनके लिए पाठ्यक्रम विकास और डिजाइन का काम चल रहा है।  भारतीय रेलवे को ईरिमी के इतिहास और विरासत पर बहुत गर्व है और इसके वर्तमान स्थान से स्थानांतरित होने का कोई सवाल ही नहीं है। वास्तव में, सभी प्रयास इसे और मजबूत बनाने और मौजूदा स्थान पर अपनी भूमिका बढ़ाने के लिए हैं।

भारत में रेलवे में विशेष रूप से और परिवहन क्षेत्र में सामान्य रूप से बड़े विकास और परिवर्तन देखे जा रहे हैं। जमालपुर में ईरिमी जैसी एक अत्यंत विकसित प्रशिक्षण और शैक्षिक सुविधा न केवल भारतीय रेलवे कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, बल्कि बिहार और पड़ोसी क्षेत्रों के युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली व्यावसायिक शिक्षा और कौशल भी प्रदान करेगी और इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देगी।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.