Categories: News-Headlines

CCI ने रिंग प्लस एक्वा लिमिटेड (RPAL) द्वारा मैनी प्रिसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड (MPPL) में 59.25 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अन्य बातों के साथ-साथ रिंग प्लस एक्वा लिमिटेड (आरपीएएल) द्वारा मैनी प्रिसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड (एमपीपीएल) में 59.25 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण की परिकल्पना करने वाले लेनदेन को अपनी मंजूरी दी है।

इस प्रस्तावित संयोजन में अन्य बातों के साथ-साथ आरपीएएल द्वारा एमपीपीएल में 59.25 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण, रेमंड लिमिटेड (नई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी द्वारा जेके तालाबोट लिमिटेड (जेकेटीएल) में जेके फाइल्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (जेके फाइल्स) की संपूर्ण शेयरधारिता का अधिग्रहण और आरपीएएल, एमपीपीएल और जेके फाइल्स के इंजीनियरिंग व्यवसाय का नई कंपनी में विलय की परिकल्पना शामिल है।

रेमंड लिमिटेड (रेमंड) और उसकी सहायक कंपनियां कपड़ा, जीवन शैली उत्पाद, ब्रांडेड परिधान, हार्डवेयर और उपकरण, कुछ ऑटोमोटिव पार्ट्स और रियल एस्टेट के निर्माण और बिक्री में संलग्न है। जेके फाइल्स, रेमंड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जो, हाथ के औजार, फाइल और कटिंग उपकरण के निर्माण, बिजली उपकरण और इनकी सहायक उपकरणों के आयात और आगे की बिक्री तथा वितरण के व्यवसाय में लगी हुई है। यह जेके फाइल्स की सहायक कंपनी जेकेटीएल, जेके फाइल्स के साथ मिलकर इंजीनियरिंग व्यवसाय कर रही है। जेके फाइल्स की सहायक कंपनी आरपीएएल रिंग गियर, फ्लेक्स प्लेट और वॉटर पंप बियरिंग्स के निर्माण और निर्यात के व्यवसाय से जुड़ी हुई है।

एमपीपीएल विभिन्न उद्योगों के लिए ग्राहकों की डिजाइन आवश्यकताओं पर आधारित सटीक उत्पादों का विनिर्माण कार्य करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

3 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

9 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

9 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.