Categories: News-Headlines

CCI ने अडानी पावर लिमिटेड द्वारा डिलिजेंट पावर प्राइवेट लिमिटेड और डीबी पावर लिमिटेड की शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अडानी पावर लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा डिलिजेंट पावर प्राइवेट लिमिटेड (डिलिजेंट पावर) और डीबी पावर लिमिटेड (डीबी पावर) डिलिजेंट पावर और डीबी पावर को सम्मिलित रूप से लक्ष्य के रूप में संदर्भित किया गया है] की शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

प्रस्तावित संयोजन में अधिग्रहणकर्ता द्वारा शेयर पूंजी के शत-प्रतिशत और लक्ष्य के आर्थिक अधिकारों का अधिग्रहण शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता भारत में निगमित एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है, जिसके शेयर बीएसई लिमिटेड के साथ-साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में सूचीबद्ध हैं। अधिग्रहणकर्ता एक बिजली कंपनी है, जिसके भारत में आठ बिजली संयंत्र चल रहे हैं। इसकी बिजली उत्पादन क्षमता 13,650 मेगावाट की है जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में स्थित ताप विद्युत संयंत्र और गुजरात में 40 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना शामिल है।

डिलिजेंट पावर मुख्य रूप से एक होल्डिंग कंपनी की गतिविधियों में लगी हुई है। यह डीबी पावर तक सीमित परियोजना प्रबंधन और परामर्श सेवाएं भी प्रदान करती है।

डीबी पावर छत्तीसगढ़ में 1200 मेगावाट प्रति घंटे की स्थापित क्षमता वाले कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्र का संचालन करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 (मंगलवार)

वर्ष 2026 में सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को मनाई जाएगी。इस दिन शिवलिंग पर… Read More

6 hours ago

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर, फिर चर्चा में आया कपल

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More

19 hours ago

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने टेस्ट में दर्ज की पारी और 85 रन की बड़ी जीत, Bangladesh पूरी तरह हुई बेअसर

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More

1 day ago

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल में Mbappe नहीं, अब Lukaku और Merino की टीमों की टक्कर

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More

1 day ago

INDW vs EN-W Test: स्मृति-हरमन की फिफ्टी, Kranti Gaud का पहला झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More

1 day ago

शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी, Awami League नेताओं संग अदालत में करेंगी आत्मसमर्पण की तैयारी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More

1 day ago

This website uses cookies.