Categories: News-Headlines

C-DOT और CSIR-NPL ने क्लासिकल और क्वांटम संचार में सहयोगात्मक अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

क्लासिकल और क्वांटम संचार प्रौद्योगिकियों में स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) और सीएसआईआर-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (सीएसआईआर-एनपीएल) ने संयुक्त अनुसंधान और नवाचार के लिए एक सहयोगी ढांचा स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। दूरसंचार विभाग (डीओटी) के तहत भारत का प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास संस्थान सी-डॉट, स्विचिंग सिस्टम, नेटवर्क प्रोटोकॉल, आईओटी, एम2एम, वायरलेस और क्वांटम संचार सहित दूरसंचार में नवाचार को बढ़ावा देता है। सीएसआईआर-एनपीएल, भारत का राष्ट्रीय मेट्रोलॉजी संस्थान (एनएमआई) राष्ट्रीय मानकों का संरक्षक है और मेट्रोलॉजी, मेटेरियल और पर्यावरण विज्ञान में अत्याधुनिक अनुसंधान करने की इसकी समृद्ध विरासत है।

इस समझौते का प्राथमिक उद्देश्य अगली पीढ़ी की संचार प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान, विकास, मानकीकरण और वितरण में सहायता के लिए एक दीर्घकालिक सहयोगी ढांचा स्थापित करना है। सी-डॉट नेटवर्क प्रोटोकॉल, आईओटी, सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों और क्वांटम संचार में गहन विशेषज्ञता रखता है, जबकि सीएसआईआर-एनपीएल वैज्ञानिक माप, मानकीकरण और एसआई यूनिट्स का पता लगाने में असाधारण क्षमताओं का योगदान देता है, जिससे एक जबरदस्त तालमेल बनता है।

सहयोगात्मक अनुसंधान सहायता इस साझेदारी का आधार है, जिसमें दोनों संगठन संयुक्त पहलों के सफल क्रियान्वयन के लिए अपनी अनुसंधान सुविधाओं, तकनीकी विशेषज्ञता और प्रशासनिक सहायता तक पहुंच बढ़ाने के लिए सहमत हैं। वे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त अनुदान निधि और अन्य संसाधन जुटाने का भी इरादा रखते हैं।

संयुक्त अनुसंधान एवं विकास के अलावा, समझौता ज्ञापन अतिथि व्याख्यान, कार्यशालाओं, सेमिनारों और सहयोगी शिक्षण पहलों के माध्यम से अकादमिक आदान-प्रदान और ज्ञान साझाकरण को बढ़ावा देता है। दोनों संगठनों के संकाय, शोधकर्ता और छात्रों को एक-दूसरे से सीखने व कौशल विकास में भागीदारी के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, बौद्धिक संपदा और डेटा साझाकरण पर विशेष जोर दिया गया है, जिसमें सहयोग से उत्पन्न होने वाले परिणामों के न्यायसंगत और पारदर्शी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए स्वामित्व, उपयोग अधिकार व प्रकाशन दिशानिर्देशों को परिभाषित करने वाला एक संयुक्त ढांचा विकसित करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई है।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में बोलते हुए, सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने देश के भविष्य के डिजिटल बुनियादी ढांचे को सुरक्षित करने में क्वांटम संचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “क्वांटम संचार डेटा की सुरक्षा और महत्वपूर्ण सूचना बुनियादी ढांचे की अखंडता सुनिश्चित करने में अगले दौर का प्रतिनिधित्व करता है। सीएसआईआर-एनपीएल के साथ यह साझेदारी न केवल क्षमताओं का एक रणनीतिक समन्वय है, बल्कि आत्मनिर्भरता और तकनीकी संप्रभुता की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के प्रति प्रतिबद्धता है। इस सहयोग के माध्यम से, हमारा लक्ष्य दोनों संस्थानों की पूरक शक्तियों का उपयोग करना है ताकि स्वदेशी समाधानों के विकास में तेजी लाई जा सके जो वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार हों।”

सीएसआईआर-एनपीएल के निदेशक प्रो. वेणुगोपाल अचंता ने सी-डॉट के साथ सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि क्वांटम सुरक्षित संचार प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत की वैश्विक स्थिति को बढ़ाने में यह साझेदारी महत्वपूर्ण है। डॉ. उपाध्याय के वक्तव्य को दोहराते हुए उन्होंने देश में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संयुक्त गतिविधियों की आवश्यकता पर जोर दिया। इससे सरकार की “मेक इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसी पहलों को बढ़ावा मिलेगा।

इस समझौते पर औपचारिक समारोह के दौरान हस्ताक्षर किए गए, जिसमें सी-डॉट के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय, सी-डॉट की कार्यकारी उपाध्यक्ष शिखा श्रीवास्तव, सीएसआईआर-एनपीएल से निदेशक प्रो. वेणुगोपाल अचंता, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एस. आर. धकाते, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पूनम अरोड़ा और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. परमिता गुहा तथा सी-डॉट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह साझेदारी उच्च तकनीक अनुसंधान और विकास में आत्मनिर्भरता की दिशा देश के बढ़ते जोर का प्रमाण है। सी-डॉट के दूरसंचार नवाचार को सीएसआईआर-एनपीएल के मूलभूत वैज्ञानिक नेतृत्व के साथ जोड़कर, यह समझौता ज्ञापन भारत के लिए भविष्य के लिए सुरक्षित, स्केलेबल और मानकीकृत संचार प्रौद्योगिकियों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनने का मार्ग प्रशस्त करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई जिंदगी

आमिर खान की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय, गौरी स्प्रैट संग शुरू की नई… Read More

12 hours ago

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

18 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

18 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

18 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

18 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.