Categories: News-Headlines

ADDP ने डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के लिए मुंबई स्थित एथलेटिक्स कोच मिकी मेंजेस पर चार साल का प्रतिबंध और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल (एडीडीपी) ने डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के लिए मुंबई स्थित एथलेटिक्स कोच मिकी मेंजेस पर हाल ही में चार साल का प्रतिबंध और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने अपनी प्रशिक्षु कीर्ति भोइते को प्रतिबंधित पदार्थ ड्रोस्तानोलोन का इंजेक्शन लगाया था, जो इस समय दो साल का प्रतिबंध झेल रही है।

2020 में कीर्ति भोइते एनाबॉलिक-एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड, ड्रोस्तानोलोन लेने पर पॉजिटिव पाई गई थीं, ये विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल है। उन्हें 29 जून, 2021 में एडीडीपी द्वारा चार साल के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया था। एथलीट ने इसके खिलाफ एक अपील दायर की और इस साल 18 अप्रैल को डोपिंग रोधी अपील पैनल (एडीएपी) ने उनके प्रतिबंध को घटाकर दो साल का कर दिया।

एडीएपी की सुनवाई के दौरान कीर्ति भोइते ने बताया कि उनके कोच ने उन्हें और एक अन्य एथलीट को सप्लीमेंट के अलावा उक्त इंजेक्शन दिया था। उसने यह भी खुलासा किया कि उसकी शिकायत पर महाराष्ट्र एथलेटिक्स एसोसिएशन ने कोच की जांच की थी और उसे चार साल के लिए प्रतिबंधित करने का फैसला किया था।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाडा ने इस साल 12 मई को कोच मिकी मेंजेस के खिलाफ डोपिंग रोधी नियम उल्लंघन का आरोप लगाया। उसने यह कहकर अपना बचाव करने की कोशिश की कि आपूर्तिकर्ता ने उसे ये भरोसा दिलाकर गुमराह किया था कि एथलीट को जो इंजेक्शन दिया गया, वह निषिद्ध पदार्थों में नहीं आता।

30 सितंबर को एडीएपी ने कोच को इंजेक्शन के जरिये कीर्ति भोइते को स्टेरॉयड देने और युवा एथलीट के प्रदर्शन से अनुचित लाभ लेने के लिए डोपिंग में संलिप्त होने का दोषी ठहराया।

मई 2009 से एडीडीपी ने 1270 से अधिक मामलों में निर्णय दिया है। मिकी मेंजेस पहले ऐसे एथलीट सपोर्ट कर्मी हैं जिनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं और उन्हें प्रतिबंधित किया गया है। यह एक संकेत है कि नाडा अब सिर्फ उन एथलीटों के खिलाफ ही मामलों पर विचार नहीं करेगा जिनके नमूने प्रतिबंधित पदार्थों के चलते पॉजिटिव आए हैं।

नाडा सभी को डोपिंग रोधी नियमों के संभावित उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है। डोपिंग रोधी नियमों के खिलाफ होने वाली गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए इसकी वेबसाइट पर एक सुरक्षित लिंक उपलब्ध है। नाडा के साथ साझा की गई हर बात पूरी तरह गोपनीय रहेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

17 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.