Auto News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली में खाद्य और कृषि संगठन ने ‘एग्रीकोला मेडल’ से किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज इटली के रोम में स्थित खाद्य और कृषि संगठन (एफ.ए.ओ) के मुख्यालय में प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया गया। उन्‍होंने पुरस्कार ग्रहण करते हुए, इस सम्मान को भारत के लाखों किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों, कृषि वैज्ञानिकों और श्रमिकों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी को यह मेडल एफ.ए.ओ के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने प्रदान किया ।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार खाद्य सुरक्षा, सतत विकास और मानव कल्याण के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि खाद्य सुरक्षा केवल एक नीतिगत मामला नहीं है, बल्कि मानवता के प्रति एक ज़िम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत एक सतत, जलवायु-अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार कृषि पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है, जबकि पूरे देश में ‘मिशन मोड’ में वैज्ञानिक कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी भारतीय कृषि की एक बड़ी ताकत बनती जा रही है। उन्‍होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि खेती का भविष्य केवल अधिक उत्पादन करने में नहीं, बल्कि बेहतर उत्पादन करने में निहित है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Attack on Titan: The Last Attack की भारत में रिलीज डेट तय, इस दिन सिनेमाघरों में लौटेगी एरेन की आखिरी जंग

Attack on Titan: The Last Attack को मिली भारत में रिलीज डेट, बड़े पर्दे पर… Read More

22 hours ago

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: दमदार एक्शन के बावजूद कहानी जानी-पहचानी, फिर भी एंटरटेनमेंट में नहीं छोड़ी कोई कमी

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: पुराना फॉर्मूला, लेकिन जबरदस्त एक्शन और शानदार विजुअल्स… Read More

22 hours ago

Canada vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को की शानदार जीत, Ounahi चमके, Canada का सफर खत्म

Canada vs Morocco: FIFA World Cup 2026 में Morocco ने Canada को हराकर क्वार्टर फाइनल… Read More

22 hours ago

Paraguay vs France: France Today Match में पराग्वे से भिड़ेगा France FC, जानें मैच की पूरी जानकारी

Paraguay vs France: France Today Match पर फुटबॉल फैंस की नजर Paraguay vs France मुकाबला… Read More

23 hours ago

E20 पेट्रोल को लेकर फैलीं 10 बड़ी अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब! इंजन डैमेज से लेकर पानी की खपत तक जानिए पूरा सच

E20 पेट्रोल को लेकर फैलीं 10 बड़ी अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब! इंजन डैमेज… Read More

2 days ago

Gujarat TAT Secondary Result 2026 जारी: sebexam.org पर रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक, क्वालिफाइंग मार्क्स और पूरी जानकारी

Gujarat TAT Secondary Result 2026 Out: SEB ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.