भारत सरकार (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) के एम.एस.एम.ई-विकास कार्यालय, करनाल द्वारा दिनांक 27 दिसंबर 2023 को पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जी वी एम गर्ल्स कॉलेज, मुरथल रोड, सोनीपत में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलाल बडोली, विधायक, राई विधानसभा क्षेत्र, जिला सोनीपत उपस्थित रहे|
सर्वप्रथम संजीव चावला, निदेशक, एमएसएमई डीएफओ, करनाल ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में एक वीडियो के माध्यम से विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा इससे होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया और कारीगरों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं ऑन बॉर्डिंग ऑफ (ग्राम प्रधान/शहरी स्थानीय निकाय) प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हाथ से कार्य करने वाले परंपरागत दस्तकारों के संपूर्ण विकास के लिए भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करना है तथा यह भी कहा कि इस योजना के तीन स्तम्भ है: सम्मान, सामर्थ्य और समृधि।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलाल बडोली, विधायक, राई विधानसभा क्षेत्र, जिला सोनीपत ने अपने भाषण के दौरान कहा कि हरियाणा प्रदेश के सभी कारीगर इस योजना में पंजीकरण करवाएं और इस योजना का लाभ उठाएं|
एमएसएमई मंत्रालय की तरफ से डॉ. इशिता गांगुली त्रिपाठी, एडिशनल डेवलपमेंट कमिश्नर ने अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि यह योजना 17 सितंबर 2023 को आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा लॉन्च की गई थी तथा इस योजना में कारीगरों को 15000/- तक की टूल किट और 3 लाख रुपये तक की राशि 5% ब्याज पर बिना जमानत के ऋण, मुफ्त प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपये दैनिक भत्ता, विपणन सहायता, प्रमाण पत्र और कारीगर पहचान पत्र प्रदान किए जायेंगे I उन्होंने यह भी बताते हुए ख़ुशी जाहिर की कि पंजीकरण में महिलाओ कि भागीदारी 55% है और सभी से आह्वान किया कि इस योजना का लाभ उठाकर सब आत्मनिर्भर बने और अपना उद्यम स्थापित करे तथा विकसित भारत में अपना योगदान बढ़ाए|
इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से राकेश कादयान, सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर (शहरी स्थानीय निकाय) सोनीपत तथा परमवीर सैनी व दिनेश स्वामी ने भी संबोधित किया। इस प्रोग्राम के दौरान सीएससी केंद्र की तरफ से 10 स्टॉल लगाए गए। पीएम विश्वकर्मा स्कीम में बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, दर्जी इत्यादि 18 विभिन्न श्रेणियों के आर्टिजंस (कारीगर) का मौके पर ही पंजीकरण किया गया तथा उनको पीएम विश्वकर्मा में दिए जाने वाले लाभ के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया|
अंत में धन्यवाद ज्ञापन वी. पी. सिंह वालिया, संयुक्त निदेशक, जिला एमएसएमई सेंटर, सोनीपत द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में सौरभ अरोड़ा, सहायक निदेशक, सतपाल, सहायक निदेशक, के सी मीणा, सहायक निदेशक, एम के वर्मा , सहायक निदेशक, बलबीर सिंह, सहायक निदेशक, रचना त्रिपाठी, सहायक निदेशक, मीनू बाला धीमान, सहायक निदेशक, हरपाल सिंह, सहायक निदेशक भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 300 आर्टिजंस (कारीगरों) ने भाग लिया।
स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की… Read More
Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने… Read More
हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का… Read More
Priyanka Chopra ने Wimbledon में Andaaz Co-Star Lara Dutta से की मुलाकात, लिखा- 'So Good… Read More
Vimag Labs Startup: Manish Seth की DeepTech कंपनी ने $5 मिलियन की फंडिंग हासिल की… Read More
Iran War Hormuz: Strait of Hormuz को लेकर बढ़ा तनाव, BBC रिपोर्ट ने जताई वैश्विक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment