सूडान में ईद-उल-फित्र पर संघर्ष विराम रखने के आह्वान के बावजूद राजधानी खार्तूम की सड़कों पर संघर्ष जारी रहा। संघर्ष में शामिल अर्द्धसैनिक बल-रैपिड सपोर्ट फोर्सेज ने कहा कि वे तीन दिन के युद्धविराम पर सहमत थे, लेकिन बमबारी हमले जारी रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूडान में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कल उच्चस्तरीय बैठक की। वीडियो कांफ्रेंस के जरिये आयोजित इस बैठक में विदेश मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सूडान में भारत के राजदूत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने सूडान में हाल के घटनाक्रम की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी संबंधित अधिकारियों से घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखने और सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का निरंतर आकलन करने और हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए आपात योजना तैयार करने को भी कहा।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment