सूडान की राजधानी खार्तूम में, नागरिकों को निकलने की अनुमति देने के लिये लागू संघर्ष विराम के बावजूद हवाई हमले जारी हैं। सेना ने कहा कि वह रैपिड सपोर्ट फोर्स-आरएसएफ को शहर से निकालने के लिए हमले कर रही थी। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम और तीन दिन बढाने की सहमति के बावजूद लडाई तेज हो गई है।
इस संघर्ष में पांच सौ से अधिक लोगों की मारे जाने की खबर है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक है। लाखों लोग अब भी खार्तूम में फंसे हैं।
सैन्य कमांडर जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान और आरएसएफ प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान दगालो के बीच वर्चस्व की लडाई जारी है और विशेष रूप से आरएसएफ को सेना में शामिल करने को लेकर असहमति बनी हुई हैं। पड़ोसी देशों, अमरीका, ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र के गहन राजनयिक प्रयासों के बाद दोनों शीर्ष जनरल मानवीय आधार पर संघर्ष विराम बढाने पर सहमत हुए थे। सेना के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि अमरीका और सऊदी मध्यस्थता के साथ हुए समझौते के अगले चरण में वे क्या करेंगे।
वर्ष 2026 में सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को मनाई जाएगी。इस दिन शिवलिंग पर… Read More
गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More
Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More
Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More
INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment