सुप्रीम कोर्ट ने सी बी एस ई और आई सी एस ई की दसवी और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को हाईब्रिड मोड में कराने का आदेश देने की छह छात्रों की यचिका को खारिज कर दिया है।
न्यायमूर्ति एम खानविलकर और सी टी रवि कुमार की खंडपीठ ने कहा कि परीक्षाएं आरंभ हो चुकी हैं और इस समय इनमें हस्तक्षेप करने से व्यावहारिक कठिनाइयां आ सकती हैं। खंडपीठ ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है और अब इस संबंध में परिवर्तन नहीं किए जा सकते। खंडपीठ ने शिक्षा प्रणाली में दखलंदाजी न करने और अधिकारियों को अपना काम करते रहने देने को कहा। न्यायालय ने अंतिम समय में याचिका दाखिल करने को भी सही नहीं माना।
मौजूदा शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा दस की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 नवम्बर से शुरू हो चुकी हैं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं इस महीने की 22 तारीख से शुरू होनी है। ये दोनों ही परीक्षाएं अनिवार्य रूप से ऑफलाइन हो रही हैं।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment