Categories: News-Headlines

सर्वदलीय बैठक में पार्टी लाइन से हटकर नेताओं ने की ऑपरेशन सिंदूर की सराहना

ऑपरेशन सिंदूर पर आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की प्रशंसा की है और एकमत से अपना समर्थन व्‍यक्‍त किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में संसद में हुई इस बैठक में विभिन्‍न दलों के दर्जन भर से ज्‍यादा नेता शामिल हुए।

राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तान और पाकिस्‍तान अधिकृत जम्‍मू कश्‍मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले के बारे में उन्‍हें जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक को रचनात्‍मक बताया और कहा कि हर नेता ने देश के सामने मौजूदा चुनौती को समझते हुए जिम्‍मेदारीपूर्वक अपने विचार प्रकट किये। उन्‍होंने कहा कि पार्टी लाइन से हटकर नेताओं ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्‍होंने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी ऐसे ही विचार प्रकट किये। बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे हृदय से सशस्‍त्र नेताओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दिखाये गए असाधारण शौर्य, सटीक निशाने और निर्भीकतापूर्वक कर्तव्‍यपरायणता की सराहना करती है।

एआईएमआईएम नेता अस्‍सदुद्दीन औवेसी ने भी ऑपरेशन सिंदूर के लिए सरकार और सशस्‍त्र सेनाओं की सराहना की है। उन्‍होंने सुझाव दिया कि द रेजिस्‍टेंट फोर्स टीआरएफ के खिलाफ अंतर्राष्‍ट्रीय अभियान चलाया जाना चाहिए और संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद और अमरीका को इसे आतंकी संगठन घोषित किया जाना चाहिए।

गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, राज्यसभा में सदन के नेता और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंद्योपाध्याय, द्रविड मुनेत्र कड़गम नेता टी.आर. बालू, लोक जनशक्ति पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, तेलुगूदेसम पार्टी नेता लावू श्रीकृष्‍णा देवारायलू, जनता दल युनाइटेड नेता संजय झा, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले, शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे, शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत, सीपीआईएम नेता जॉन ब्रिटास, बीजू जनता दल नेता सस्मित पात्रा और राष्‍ट्रीय जनता दल नेत प्रेमचंद गुप्‍ता समेत कई नेता बैठक में शामिल हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

8 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

14 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

15 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

4 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

4 days ago

This website uses cookies.