Categories: News-Headlines

सरकार ने संसद के 4 दिसम्‍बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पूर्व सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की

संसद के शीतकालीन सत्र, 2023 की शुरुआत से पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सदन में विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सरकार ने आज यहां एक बैठक की। केन्‍द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुरुआत में बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार, 4 दिसम्‍बर, 2023 को शुरू होगा और सरकारी कामकाज की अनिवार्यता को ध्‍यान में रखते हुए, सत्र शुक्रवार, 22 दिसम्‍बर, 2023 को समाप्त हो सकता है। सत्र की 19 दिनों की अवधि के दौरान 15 बैठकें होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस सत्र के दौरान अस्थायी रूप से विधायी कार्य के 19 विषयों और 2 वित्तीय विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

केन्‍द्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रक्रिया के नियमों के अंतर्गत संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा अनुमति दिए गए किसी भी मुद्दे पर सरकार सदन में चर्चा कराने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों के सुचारु कामकाज के लिए सभी दलों के नेताओं से सक्रिय सहयोग और समर्थन का भी अनुरोध किया। इस बैठक में विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); संसदीय कार्य राज्य मंत्री और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।

संसद के दोनों सदनों के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों को सुनने के बाद बैठक का समापन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने के लिए नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार संबंधित सदनों के नियमों के अनुसार और संबंधित पीठासीन अधिकारियों की अनुमति से इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

कुल मिलाकर, बैठक में तेईस राजनीतिक दलों के तीस (30) नेताओं ने भाग लिया।

17वीं लोकसभा के 14वें सत्र और राज्य सभा के 262वें सत्र के दौरान लाए जाने वाले संभावित विधेयकों की सूची

I – विधायी कार्य:-

लोकसभा द्वारा पारित निरसन और संशोधन विधेयक, 2023

राज्यसभा द्वारा पारित अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023

राज्यसभा द्वारा पारित प्रेस और पत्र-पत्रिका पंजीकरण विधेयक, 2023

संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023

संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जन जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023

जम्‍मू और कश्‍मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023

जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023

भारतीय न्‍याय संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023

डाकघर विधेयक, 2023

मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों (नियुक्ति, सेवा शर्तों और कार्यालय अवधि) विधेयक, 2023

बॉयलर विधेयक, 2023

करों का अनंतिम संग्रहण विधेयक, 2023

केन्‍द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक 2023

जम्‍मू और कश्‍मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023

केन्‍द्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक, 2023

केन्‍द्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023

II – वित्‍तीय कार्य :-

वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों की प्रस्तुति, चर्चा एवं मतदान और संबंधित विनियोग विधेयक पेश करना, चर्चा और पारित करना।

वर्ष 2020-21 के लिए अतिरिक्त अनुदान मांगें पेश करना, चर्चा एवं मतदान तथा संबंधित विनियोग विधेयक पेश करना, चर्चा एवं पारित करना।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

5 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

12 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

12 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

3 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.