Categories: News-Headlines

सरकार ने राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को 50.37 करोड़ से अधिक कोविड टीके उपलब्ध कराये

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। टीकाकरण अभियान को टीकों की उपलब्‍धता बढ़ाकर और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए तेज किया गया है। इससे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी योजना तैयार करने और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को युक्तिसंगत बनाने में मदद मिलेगी।

भारत सरकार इस राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड के टीके मुफ्त उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीकों की खरीदारी कर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (मुफ्त) कर रही है।

राज्‍यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से अब तक टीके की 50.37 करोड़ (50,37,22,630) से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी है और 49,19,780 खुराक आपूर्ति की तैयारी में हैं। इनमें से व्यय सहित कुल खपत आज सुबह 8 बजे तक प्राप्त आंकड़ो के अनुसार 48,19,75,798 खुराक हैं। राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.60 करोड़ से अधिक (2,60,17,573)खुराक शेष है जिनका प्रयोग होना अभी बाकी है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

3 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

3 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.