केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में कहा कि दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजना जल्द ही पूरे देश में शुरू की जाएगी। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने यह बात कही। नितिन गडकरी ने कहा कि छह राज्यों में प्रचलित योजना जल्द ही उत्तर प्रदेश और बाद में देश के बाकी हिस्सों में शुरू की जाएगी।
इसमें जो व्हीकल इंश्योरेंस होगा। उसमें सात दिन तक का खर्चा या डेढ लाख रुपये वो उनको तुरंत मिल जाएगा। मैं उनको और बताना चाहता हूं, उत्तर प्रदेश में ही इसकी शुरूआत हो रही है और अगले तीन महीने में ये पूरे देश में, इस योजना की शुरूआत करेंगे।
राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए नितिन गडकरी ने सदस्यों से ऐसी सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए हर जिले में दुर्घटना निवारण समितियां गठित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के 30 प्रतिशत पीड़ितों की मौत शुरुआती इलाज में देरी के कारण होती है। नितिन गडकरी ने कहा कि छह राज्यों में लागू कैशलेस उपचार योजना ने 21 सौ लोगों की जान बचाई है।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment